LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Arrah Ram Navami: रामनवमी को लेकर आरा में जोश, भव्य शोभायात्रा की तैयारी शुरू

Arrah Ram Navami: आरा में रामनवमी शोभायात्रा के लिए प्रचार रथ रवाना होगा। इस बार आयोजन और भी भव्य होगा। इस दौरान कई शहरों से संत आएंगे।

 Arrah Ram Navami
आरा में रामनवमी का रंग- फोटो : news4nation

Arrah Ram Navami: आरा में रामनवमी के अवसर पर होने वाली शोभायात्रा की तैयारियां शुरू हो गई हैं। इसी के तहत बुढवा महादेव मंदिर से प्रचार रथ को झंडा दिखाकर रवाना किया गया। इस मौके पर देवराहा शिवनाथ जी महाराज ने रथ को रवाना किया। उनके साथ रामनवमी शोभायात्रा समिति के सभी सदस्य भी मौजूद थे।

रथ रवाना करने से पहले संत शिवनाथजी महाराज ने लोगों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि ज्यादा से ज्यादा रामभक्त इस शोभायात्रा में शामिल हों। इसी उद्देश्य से यह प्रचार रथ आरा के हर गांव में भेजा जा रहा है, ताकि लोगों को जागरूक किया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि भगवान राम का अवतार निराकार से साकार रूप में हुआ था और भगवान राम सबके हैं। उन्होंने राम के अवतार को धर्म की स्थापना और बुराई को खत्म करने से जोड़ा और बताया कि अयोध्या में भगवान राम का जन्म हुआ था।

Diarch GO

समिति के महासचिव का बयान

समिति के महासचिव शंभू प्रसाद चौरसिया ने बताया कि इस बार की शोभायात्रा पहले से ज्यादा बड़ी और भव्य होगी। इसमें वाराणसी, अयोध्या, वृंदावन और हरिद्वार से साधु-संत भी शामिल होंगे। उन्होंने बताया कि शोभायात्रा के दौरान कई जगहों पर रामभक्तों पर फूलों की वर्षा की जाएगी और पकड़ी चौक पर भव्य महाआरती का आयोजन होगा। वहीं समिति के कार्यकारी अध्यक्षगुड्डू सिंह बबुआन ने सभी सनातन धर्म मानने वालों से एकजुट होकर इस आयोजन को सफल बनाने की अपील की। इस दौरान समिति के कई पदाधिकारी और सदस्य मौजूद रहे और सभी ने मिलकर इस आयोजन को सफल बनाने का संकल्प लिया।

आरा से आशीष की रिपोर्ट