LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Crime: आरा में बाइक लिफ्टर गैंग का खौफनाक आतंक, 48 घंटे में दो वारदात, सीसीटीवी में कैद हुआ शातिर उचक्का

Bihar Crime: जज कोठी मोड़ स्थित शंभु पैलेस के सामने होटल अंपायर के पास चोरों ने पुलिसिया गश्त की धज्जियां उड़ा दी हैं।

Bihar Crime: आरा में बाइक लिफ्टर गैंग का खौफनाक आतंक,  48 घं
बाइक लिफ्टर गैंग का आतंक- फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के आरा में नवादा थाना इलाका इन दिनों बाइक चोर गिरोह का सेफ हेवन बन चुका है। जज कोठी मोड़ स्थित शंभु पैलेस के सामने होटल अंपायर के पास चोरों ने पुलिसिया गश्त की धज्जियां उड़ा दी हैं। महज 48 घंटे के अंदर एक ही जगह से दो दुपहिया वाहनों की सरेआम चोरी ने पूरे शहर में दहशत का माहौल बना दिया है। यह घटना महज चोरी नहीं, बल्कि प्रशासन की नाकामी और अपराधियों के हौसले का जीता-जागता सबूत है।

वारदात की तफ्तील के मुताबिक, 1 जून 2026 की दोपहर करीब 3:35 बजे होटल अंपायर के सामने खड़ी पैशन प्रो बाइक चोरों ने इतमीनान से लॉक तोड़कर उड़ा ली। सीसीटीवी फुटेज में साफ कैद है कि शातिर उचक्का कैसे बेखौफ बाइक लेकर रफूचक्कर हो गया। पुलिस इस गुत्थी को सुलझा भी नहीं पाई थी कि ठीक अगले दिन शाम 7:30 से 8:00 बजे के बीच उसी जगह से दूसरी बाइक भी गायब हो गई। दो दिनों में दो वारदात  यह खुली चुनौती है पुलिस महकमे को।स्थानीय दुकानदार, होटल स्टाफ और ग्राहक अब खौफजदा हैं। इलाके के बाशिंदों का इल्जाम है कि यह पूरा क्षेत्र क्राइम प्रोन जोन बन चुका है। पहले भी कई गाड़ियां यहीं से गायब हो चुकी हैं। लोग पूछ रहे हैं  पुलिसिया मुस्तैदी सिर्फ कागजों पर क्यों? 

Diarch GO

जिला प्रशासन और पुलिस कप्तान अगर फौरन ठोस कदम नहीं उठाएंगे, गश्त नहीं बढ़ाएंगे तो अपराधी किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं।नवादा थाने की जांबाज टीम अब सीसीटीवी फुटेज के सहारे अपराधियों की शिनाख्त और तफ्तीश में जुट गई है। दावा किया जा रहा है कि जल्द ही इस शातिर गिरोह को बेनकाब कर सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। 

लेकिन फिलहाल आरा के वीआईपी इलाके में दहशत बरकरार है। स्थानीय लोग विपक्षी दलों के साथ मिलकर प्रशासन पर दबाव बना रहे हैं। क्या पुलिस इस बार शातिर चोरों को पकड़ पाएगी या फिर यह सिलसिला जारी रहेगा? शहरवासी अब सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। 

NSIT
Nsmch

रिपोर्टर-आशीष कुमार