LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Ara suicide case: पति ने घूमाने से किया इंकार! पत्नी ने उठाया खौफनाक कदम, मामला जान कांप जाएगी रूह

Ara suicide case: आरा के रामनगर चंदवा में पति के घूमाने से मना करने पर महिला ने फांसी लगाकर जान दे दी। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

Ara suicide case
बिहार क्राइम न्यूज- फोटो : news4nation

Ara suicide case: आरा शहर के नवादा थाना क्षेत्र के रामनगर चंदवा से एक दुखद घटना सामने आई है। यहां पति के घूमाने से मना करने पर एक महिला ने गुस्से में आकर फांसी लगाकर जान दे दी। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी।मृत महिला की पहचान रामनगर चंदवा निवासी रंजीत कुमार सिंह की 27 साल की पत्नी नेहा कुमारी के रूप में हुई है।

गंगा स्नान और घूमने जाने की कर रही थी जिद

मृतका के पति रंजीत कुमार सिंह ने बताया कि शुक्रवार सुबह उनकी पत्नी ने उनसे गंगा स्नान के लिए सिन्हा गंगा घाट चलने की बात कही थी। इस पर उन्होंने कहा कि अभी कोई पर्व नहीं है, बाद में चलेंगे। इसके बाद नेहा ने कहीं और घूमने ले चलने की बात कही।पति के अनुसार उन्होंने पैसे की कमी का हवाला देते हुए बाद में घूमाने ले जाने की बात कही और बाजार चले गए। इसी दौरान नेहा ने कमरे में दुपट्टे का फंदा बनाकर पंखे से लटककर खुदकुशी कर ली।घटना की जानकारी मिलने के बाद परिवार वालों ने तुरंत पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।

Diarch GO

परिवार में पहले से होता था विवाद

मृतका के भाई सन्नी Kumar ने बताया कि उनकी बहन का अपने ससुराल में अक्सर विवाद होता रहता था। उन्होंने आरोप लगाया कि नेहा का पति कोई काम नहीं करता था और कमाई भी नहीं करता था। इसी बात को लेकर घर में अक्सर झगड़ा होता था।भाई ने यह भी बताया कि शुक्रवार सुबह नेहा ने फोन पर बात करने की कोशिश की थी, लेकिन बात नहीं हो सकी। थोड़ी देर बाद ससुराल वालों ने फोन कर बताया कि नेहा ने फांसी लगा ली है।

मौत को लेकर परिवार ने जताया शक

मृतका के भाई सन्नी कुमार ने कहा कि अभी यह साफ नहीं है कि नेहा ने खुद फांसी लगाई या फिर उसके साथ कुछ और हुआ है। उन्होंने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पूरी सच्चाई सामने आ पाएगी। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है और पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार किया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

आरा से आशीष की रिपोर्ट