LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Ara Crime: आरा मेले में बवाल! लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में पथराव, कई लोग घायल

Ara Crime: आरा के लक्ष्मीनारायण महायज्ञ मेले में पथराव किया गया। इस घटना में 4-5 लोग घायल हो गए। हालांकि, पुलिस जांच में जुट गई है।

 Ara Crime
लक्ष्मीनारायण महायज्ञ में पथराव- फोटो : news4nation

Ara Crime: बिहार के भोजपुर जिले के आरा में चल रहे श्री लक्ष्मीनारायण महायज्ञ मेले में उस समय हड़कंप मच गया, जब कुछ उपद्रवी लोगों ने अचानक पथराव शुरू कर दिया। यह घटना पिरो अनुमंडल के बचरी कॉलेज ग्राउंड में हुई, जहां बड़ी संख्या में लोग मेला देखने पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि कुछ युवक चरखा झूले के पीछे से अचानक पत्थर फेंकने लगे। जैसे ही पथराव शुरू हुआ, मेले में अफरातफरी मच गई और लोग इधर-उधर भागने लगे। मौके की तस्वीरों में भी देखा जा सकता है कि 3-4 युवक लगातार पत्थर फेंक रहे थे।

इस घटना में मेला देखने आई एक महिला और चरखा झूला चलाने वाले युवक समेत 4 से 5 लोग घायल हो गए। घायल युवक के सिर पर चोट लगी है। पथराव करने के बाद सभी आरोपी मौके से फरार हो गए। जानकारी के अनुसार, विवाद की वजह झूले पर चढ़ने को लेकर हुई थी। कुछ युवक झूला चलाने वाले पर दबाव बना रहे थे कि वे स्थानीय हैं, इसलिए उनसे पैसे न लिए जाएं। इसी बात को लेकर विवाद बढ़ा और बाद में पथराव की घटना हो गई।

Diarch GO

पुलिस मौके पर पहुंची

घटना की सूचना मिलते ही पिरो थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ कर रही है और आरोपियों की पहचान करने की कोशिश कर रही है। इस घटना के बाद सबसे बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि इतनी भीड़ और सुरक्षा व्यवस्था के बावजूद उपद्रवी लोग इस तरह पथराव कैसे कर पाए। फिलहाल इलाके में तनाव का माहौल है और लोग दहशत में हैं।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा