LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Ara liquor Case: आरा स्टेशन पर चेकिंग में युवक गिरफ्तार! 9.36 लीटर शराब बरामद

Ara liquor Case: आरा स्टेशन पर चेकिंग के दौरान 9.36 लीटर विदेशी शराब के साथ युवक पकड़ा गया। युवक पर पहले से भी कई केस दर्ज है।

Ara liquor Case
आरा में अवैध शराब का खुलासा!- फोटो : news4nation

Ara liquor Case: आरा में बुधवार (6 मई 2026) को दोपहर करीब 2:30 बजे रेलवे स्टेशन पर नियमित गश्ती और चेकिंग के दौरान एक संदिग्ध व्यक्ति को पकड़ा गया। इस दौरान एएसआई रविंद्र कुमार गुप्ता, आरपीएफ के सब-इंस्पेक्टर राजू प्रसाद और अन्य जवान प्लेटफार्म पर मौजूद थे और जांच कर रहे थे।

जैसे ही टीम प्लेटफार्म नंबर 1 पर शौचालय के पास पहुंची, वहां एक व्यक्ति नीले-काले रंग का पिठ्ठू बैग लेकर खड़ा दिखा। पुलिस को अपनी तरफ आते देख वह अचानक घबरा गया और रेलवे ट्रैक की ओर भागने लगा। भागने के दौरान वह ट्रैक पर गिर गया, जिससे उसे चोट भी लगी। इसके बाद पुलिस और वहां मौजूद लोगों की मदद से उसे ट्रैक पर ही पकड़ लिया गया।

Diarch GO

पूछताछ के दौरान दी जानकारी

पूछताछ में उसने अपना नाम ओम प्रकाश उर्फ प्रकाश माली, उम्र 26 साल, पिता ललन भगत, निवासी एकता नगर ए नाइट वार्ड नंबर 44, थाना नवादा, जिला भोजपुर बताया। जब उससे उसके बैग के बारे में पूछा गया तो वह सही जवाब नहीं दे पाया और इधर-उधर की बातें करने लगा। इसके बाद नियम के अनुसार स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में उसके बैग की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान बैग से 8PM Gold Pocket Pack नाम की विदेशी शराब की 52 बोतलें बरामद हुईं, जिनमें हर बोतल 180 एमएल की थी। सभी बोतलों पर बैच नंबर 252L-3 और तारीख 25/04/26 दर्ज थी, और उन पर उत्तर प्रदेश का लेबल लगा था। कुल मिलाकर 9.36 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई।

गिरफ्तारी से जुड़े कागजात तैयार किए गए

मौके पर ही तलाशी सूची और गिरफ्तारी से जुड़े कागजात तैयार किए गए। इसके बाद मामले में आगे की कार्रवाई के लिए आरा रेल थाना में केस दर्ज किया गया। यह मामला कांड संख्या 114/26 दिनांक 06/05/2026 के तहत दर्ज किया गया है, जिसमें बिहार मद्य निषेध संशोधित अधिनियम 2018 की धारा 30(a) लगाई गई है। इस मामले की जांच एसआई विजेंद्र दास करेंगे। गिरफ्तार व्यक्ति के खिलाफ पहले से भी कई मामले दर्ज हैं। नवादा थाना में 2019 और 2024 के केस शामिल हैं, जिनमें गंभीर धाराएं लगी हुई हैं। इसके अलावा बक्सर के नैनीजोर ओपी में भी 2023 में शराब से जुड़े मामले में उस पर केस दर्ज है।

NSIT
Nsmch

आरा से आशीष की रिपोर्ट