LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bhojpur Crime: भोजपुर में रास्ते के विवाद पर बवाल! महिला समेत 3 लोग गंभीर घायल, पुलिस जांच में जुटी

Bhojpur Crime: भोजपुर के आरा स्थित धनपुरा गांव में रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई। घटना में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हुए हैं। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Bhojpur Crime
भोजपुर में रास्ते के विवाद पर बवाल- फोटो : news4nation

Bhojpur Crime: भोजपुर जिले के आरा में एक बार फिर रास्ते के विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस घटना में एक पक्ष के तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिन्हें इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला नगर थाना क्षेत्र के धनपुरा गांव का है।

जानकारी के अनुसार, गांव में एक रास्ते को लेकर लंबे समय से विवाद चल रहा था। घायल पक्ष का कहना है कि उनके घर आने-जाने के लिए यही एकमात्र रास्ता है और वर्षों से इसी रास्ते का इस्तेमाल किया जाता रहा है। गुरुवार को इसी बात को लेकर पड़ोसी पक्ष के लोगों से कहासुनी हो गई।

विवाद बढ़ने पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया

आरोप है कि विवाद बढ़ने के बाद दूसरे पक्ष के लोगों ने लाठी-डंडों से हमला कर दिया। इस मारपीट में एक महिला समेत तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई और घायलों को इलाज के लिए तुरंत आरा सदर अस्पताल पहुंचाया गया। घायलों ने बताया कि रास्ते के इस्तेमाल को लेकर पड़ोसी पहले भी आपत्ति जताते रहे हैं। इसी विवाद के कारण अचानक हमला किया गया, जिसमें उन्हें चोटें आई हैं। घटना की सूचना मिलने के बाद नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है और पूरे मामले की छानबीन में जुटी हुई है। वहीं, घायल लोगों का इलाज आरा सदर अस्पताल में चल रहा है।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा