LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Ara Railway Station: CCTV ने खोला राज! आरा स्टेशन पर मोबाइल चोर रंगे हाथों गिरफ्तार, RPF-GRP के चढ़ा हत्थे

Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ और जीआरपी ने सीसीटीवी निगरानी से एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया। आरोपी के पास से चोरी का मोबाइल बरामद हुआ।

Ara Railway Station
आरा स्टेशन पर चोर की चालाकी फेल- फोटो : news4nation

Ara Railway Station:  भोजपुर जिले के आरा रेलवे स्टेशन पर यात्रियों की सुरक्षा के लिए चलाए जा रहे ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता मिली है। सीसीटीवी निगरानी के आधार पर एक मोबाइल चोर को गिरफ्तार किया गया है।यह कार्रवाई वरीय मंडल सुरक्षा आयुक्त आरपीएफ दानापुर उदय सिंह पवार और रेल पुलिस अधीक्षक अनंत कुमार राय के निर्देश पर की गई। अभियान का नेतृत्व आरपीएफ निरीक्षक दीपक कुमार और जीआरपी थाना अध्यक्ष रणधीर कुमार ने किया।

अधिकारियों के अनुसार, रेलवे स्टेशन परिसर और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से लगातार निगरानी की जा रही थी। इसी दौरान प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 पर लाल रंग की शर्ट पहने एक युवक संदिग्ध गतिविधियां करते हुए दिखाई दिया। निगरानी के दौरान देखा गया कि वह व्यक्ति प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर खड़ी ट्रेन संख्या 63229 में बार-बार चढ़ और उतर रहा था। उसकी गतिविधियों पर संदेह होने के बाद आरपीएफ टीम ने सीसीटीवी के जरिए लगातार उसकी निगरानी की।इसके बाद प्लेटफॉर्म संख्या 2 और 3 के पश्चिमी छोर पर स्थित फुट ओवर ब्रिज (एफओबी) के पास उसे पकड़ लिया गया। पूछताछ में युवक ने अपना नाम रोहित शाह, उम्र लगभग 20 वर्ष, निवासी रामपुर, थाना मनेर, जिला पटना बताया।

Diarch GO

आरोपी ने कबूला अपना जुर्म

तलाशी के दौरान उसके पास से ओप्पो कंपनी का एक मोबाइल फोन बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने यह मोबाइल प्लेटफॉर्म संख्या 3 पर खड़ी ट्रेन में सो रहे एक यात्री से चोरी किया था। कार्रवाई के बाद आरोपी और बरामद मोबाइल फोन को आगे की कानूनी प्रक्रिया के लिए जीआरपी के हवाले कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। रेलवे अधिकारियों ने कहा कि यात्रियों की सुरक्षा के लिए स्टेशन और ट्रेनों में निगरानी लगातार बढ़ाई जा रही है। चोरी, लूटपाट और अन्य आपराधिक गतिविधियों पर रोक लगाने के लिए आरपीएफ और जीआरपी की संयुक्त टीम नियमित रूप से अभियान चला रही है।

आरा से आशीष की रिपोर्ट