LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर दर्दनाक हादसा, विक्रमशिला सुपरफास्ट से गिरकर 42 वर्षीय व्यक्ति की मौत

Ara Railway Station:आरा रेलवे स्टेशन पर विक्रमशिला सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर 42 वर्षीय अभिषेक मिश्रा की मौत हो गई। वह भागलपुर से आए आम लेने स्टेशन पहुंचे थे। ट्रेन खुलने के दौरान उतरते समय हादसा हुआ।

Ara Railway Station
चलती ट्रेन से उतरने की कोशिश पड़ी भारी- फोटो : news4nation

Ara Railway Station: बिहार के आरा रेलवे स्टेशन पर रविवार देर शाम एक दर्दनाक हादसा हो गया। दानापुर-पीडीडीयू रेलखंड पर आरा स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर विक्रमशिला सुपरफास्ट ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। घायल अवस्था में उन्हें इलाज के लिए सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान टाउन थाना क्षेत्र के महाजन टोली नंबर-1 निवासी 42 वर्षीय अभिषेक मिश्रा के रूप में हुई है। वह अनिल कुमार मिश्रा के पुत्र थे। अनिल कुमार मिश्रा भारतीय स्टेट बैंक (SBI) से सीनियर मैनेजर के पद से रिटायर हो चुके हैं।

परिजनों के अनुसार भागलपुर से उनके एक रिश्तेदार ने विक्रमशिला सुपरफास्ट ट्रेन से आम भेजा था। आम लेने के लिए अभिषेक मिश्रा रविवार की देर शाम आरा रेलवे स्टेशन पहुंचे थे। बताया जा रहा है कि जब विक्रमशिला सुपरफास्ट ट्रेन प्लेटफार्म नंबर दो पर रुकी, तब अभिषेक मिश्रा ट्रेन में चढ़कर आम उतार रहे थे। इसी दौरान ट्रेन खुल गई। ट्रेन चलने के बाद उतरने की कोशिश में उनका संतुलन बिगड़ गया और वह ट्रेन से नीचे गिर पड़े।

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल

हादसे के बाद स्टेशन पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर मौजूद लोगों और रेलवे कर्मियों की मदद से उन्हें तुरंत इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया। हालांकि अस्पताल पहुंचने से पहले ही रास्ते में उनकी मौत हो गई। घटना के बाद परिवार में शोक का माहौल है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस और रेलवे से जुड़े अधिकारी मामले की जानकारी जुटाने में लगे हैं।

रिपोर्टर आशीष कुमार भोजपुर आरा