LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर बड़ी कार्रवाई, 6 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार, चोरी के 6 स्मार्टफोन बरामद

Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर RPF और GRP की संयुक्त कार्रवाई में 6 शातिर मोबाइल चोर गिरफ्तार किए गए। आरोपियों के पास से करीब एक लाख रुपये कीमत के 6 चोरी के स्मार्टफोन बरामद हुए। सभी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया।

Ara Railway Station

Ara Railway Station: आरा रेलवे स्टेशन पर रेल यात्रियों की सुरक्षा को लेकर आरपीएफ (रेलवे सुरक्षा बल) और जीआरपी (सरकारी रेलवे पुलिस) ने बड़ी कार्रवाई की है। ऑपरेशन यात्री सुरक्षा के तहत चलाए गए संयुक्त अभियान में छह शातिर मोबाइल चोरों को गिरफ्तार किया गया। इनके पास से चोरी के छह स्मार्टफोन बरामद किए गए हैं। बरामद मोबाइल की कुल कीमत करीब एक लाख रुपये बताई जा रही है।

यह कार्रवाई आरपीएफ पोस्ट आरा के निरीक्षक प्रभारी दीपक कुमार और जीआरपी थाना आरा के थानाध्यक्ष रंधीर कुमार के नेतृत्व में की गई। रेलवे स्टेशन पर विशेष जांच और गश्त के दौरान पुलिस टीम ने पहले दो संदिग्ध युवकों को पकड़ा। तलाशी लेने पर उनके पास से एक-एक चोरी का मोबाइल फोन मिला। पूछताछ में दोनों आरोपियों ने स्वीकार किया कि उन्होंने ये मोबाइल रेल यात्रियों से चोरी किए थे। उन्होंने यह भी बताया कि उनके गिरोह के चार अन्य सदस्य भी स्टेशन परिसर में मौजूद हैं।

Diarch GO

स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर छापेमारी 

जानकारी मिलते ही RPF और GRP की संयुक्त टीम ने तुरंत स्टेशन के प्लेटफॉर्म पर छापेमारी की। इस दौरान गिरोह के बाकी चार सदस्यों को भी गिरफ्तार कर लिया गया। उनकी तलाशी लेने पर उनके पास से भी एक-एक चोरी का मोबाइल फोन बरामद हुआ। पूछताछ में सभी आरोपियों ने कबूल किया कि वे एक संगठित गिरोह बनाकर रेलवे स्टेशनों और ट्रेनों में यात्रियों के मोबाइल फोन चोरी करने का काम करते थे।

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान

गिरफ्तार किए गए आरोपियों की पहचान राकेश कुमार (28), आनंद कुमार (22), मोहम्मद निशाल (25), मोइनुद्दीन (47), टुनटुन पांडेय (26) और रोहित पांडेय (27) के रूप में हुई है। पुलिस ने सभी आरोपियों के खिलाफ आवश्यक कानूनी कार्रवाई की और उन्हें अदालत में पेश किया। अदालत के आदेश के बाद सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया। आरपीएफ और जीआरपी ने कहा कि रेलवे स्टेशन और ट्रेनों में यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए "ऑपरेशन यात्री सुरक्षा" के तहत इस तरह का संयुक्त अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा।

NSIT
Nsmch

आरा से आशीष की रिपोर्ट