LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Ara land dispute: आरा में युवती को घर में खींचकर पीटने का आरोप, पीड़ित परिवार ने पुलिस और अस्पताल पर लगाए आरोप

Ara land dispute: आरा के नगर थाना क्षेत्र के उजियारटोला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों में मारपीट हुई। पीड़ित परिवार ने युवती को घर में खींचकर पीटने, पुलिस पर कार्रवाई नहीं करने और अस्पताल में इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है।

Ara land dispute

Ara land dispute: बिहार के आरा शहर के नगर थाना क्षेत्र स्थित उजियारटोला में जमीन विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच मारपीट का मामला सामने आया है। पीड़ित परिवार का आरोप है कि पड़ोस के लोगों ने उनकी 22 वर्षीय बेटी को घर के दरवाजे के पास से खींचकर अपने घर में ले जाकर उसके साथ मारपीट की। घटना के बाद युवती की तबीयत बिगड़ गई, जिसके बाद परिजन देर रात उसे इलाज के लिए अस्पताल लेकर पहुंचे।

पीड़ित पक्ष की दाना देवी ने बताया कि उनके परिवार और उनके भाई के बीच काफी समय से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। उनका आरोप है कि दूसरा पक्ष जमीन पर कब्जा करना चाहता है और आने-जाने का रास्ता भी बंद करने की कोशिश कर रहा है। इसी विवाद को लेकर पहले भी दो से तीन बार मारपीट की घटनाएं हो चुकी हैं।

Diarch GO

बेटी के साथ मारपीट की

दाना देवी के अनुसार, घटना के समय उनकी बेटी सोनी कुमारी दरवाजे के पास खड़ी थी। तभी दूसरे पक्ष के कुछ लोग कथित तौर पर उसे जबरन खींचकर अपने घर में ले गए और उसके साथ मारपीट की। परिवार के बच्चों और अन्य लोगों ने बीच-बचाव कर किसी तरह युवती को वहां से छुड़ाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इस दौरान परिवार की अन्य महिलाओं के साथ भी मारपीट की गई। पीड़ित परिवार ने मुकेश, अभिषेक, हरेराम, जयराम और हरेराम के पुत्र भुअर समेत अन्य लोगों पर मारपीट का आरोप लगाया है। उनका कहना है कि घटना के बाद सोनी कुमारी की तबीयत काफी खराब हो गई।

शिकायत पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई

दाना देवी ने आरोप लगाया कि घटना के बाद जब वे शिकायत लेकर नगर थाना पहुंचे तो उनकी शिकायत पर तुरंत कार्रवाई नहीं की गई। उनका कहना है कि पुलिस ने उन्हें पहले सरकारी अस्पताल जाकर इलाज कराने की सलाह दी। इसके बाद रात करीब 11 बजे वे लोग अस्पताल पहुंचे। वहीं, धनेश्वर शर्मा ने आरोप लगाया कि पुलिस उनके परिवार के कुछ लोगों को थाने बुलाकर बैठाए रही। उन्होंने कहा कि वे लगातार पुलिस को बताते रहे कि युवती की तबीयत खराब है और उसे इलाज की जरूरत है, लेकिन उनकी बात पर ध्यान नहीं दिया गया। बाद में हालत ज्यादा बिगड़ने पर उन्हें अस्पताल जाने की अनुमति मिली।

NSIT
Nsmch

अस्पताल में इलाज को लेकर नाराजगी जताई

परिजनों ने अस्पताल में इलाज को लेकर भी नाराजगी जताई। उनका आरोप है कि अस्पताल में उन्हें इलाज के लिए बाहर से दवाएं खरीदने के लिए कहा गया। दाना देवी ने अपनी बेटी के बेहतर इलाज की मांग करते हुए कहा कि उसे उचित चिकित्सा सुविधा मिलनी चाहिए। फिलहाल पूरा मामला जमीन विवाद से जुड़ा बताया जा रहा है। पीड़ित परिवार ने पुलिस और प्रशासन से मामले की निष्पक्ष जांच कर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने और घायल युवती को बेहतर इलाज उपलब्ध कराने की मांग की है। मामले में पुलिस का आधिकारिक पक्ष अभी सामने नहीं आया है। पुलिस की प्रतिक्रिया और जांच रिपोर्ट आने के बाद ही पूरे मामले की स्थिति पूरी तरह स्पष्ट हो सकेगी।

आरा से आशीष की रिपोर्ट