LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime:नाश्ते के पैसे मांगे तो तान दी पिस्तौल, मिठाई दुकानदार पर सरेआम गन का खेल, वीडियो से मची सनसनी

Bihar Crime: मिठाई की दुकान पर नाश्ता करने पहुंचे कुछ युवकों और दुकानदार के बीच पैसे को लेकर हुई बहस इस कदर तूल पकड़ गई कि एक युवक ने सरेआम पिस्तौल निकाल कर दुकानदार पर तान दी।

Ara Gun Pulled Over Snack Money Sweet Shop Clash Sparks Pani
नाश्ते के पैसे मांगे तो तान दी पिस्तौल- फोटो : reporter

Bhojpur: के गढ़हनी बाजार से हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक मामूली विवाद अचानक खौफनाक मोड़ ले बैठा। मिठाई की दुकान पर नाश्ता करने पहुंचे कुछ युवकों और दुकानदार के बीच पैसे को लेकर हुई बहस इस कदर तूल पकड़ गई कि एक युवक ने सरेआम पिस्तौल निकाल कर दुकानदार पर तान दी। इस पूरी घटना का वीडियो सामने आने के बाद इलाके में सनसनी फैल गई है।

बताया जा रहा है कि गढ़हनी बाजार स्थित एक मिठाई दुकान पर कुछ युवक नाश्ता करने पहुंचे थे। नाश्ता करने के बाद जब दुकानदार ने उनसे पैसे मांगे तो बातों-बातों में कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते माहौल गरमा गया और वहां मौजूद लोगों के बीच धक्का-मुक्की होने लगी। इसी दौरान एक युवक ने जेब से पिस्तौल निकाल ली और दुकानदार की ओर तान दी।

Diarch GO

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि बाजार के बीचों-बीच अचानक पिस्तौल निकलने से अफरा-तफरी मच गई। आसपास खड़े लोग घबरा गए और कुछ देर के लिए माहौल पूरी तरह तनावपूर्ण हो गया। दुकानदार भी सहम गया, जबकि मौजूद लोगों ने हिम्मत दिखाते हुए बीच-बचाव किया और किसी तरह पिस्तौल लिए युवक को दुकान से बाहर कर दिया।

स्थानीय लोगों का कहना है कि अगर उस वक्त भीड़ ने बीच-बचाव नहीं किया होता तो मामला गंभीर हो सकता था। गनीमत यह रही कि आरोपी युवक ने फायरिंग नहीं की, वरना कोई बड़ी वारदात हो सकती थी।

NSIT
Nsmch

घटना के बाद बाजार के दुकानदारों में खौफ का माहौल है। व्यापारियों का कहना है कि अगर दिनदहाड़े इस तरह हथियार लहराए जाएंगे तो कारोबार करना मुश्किल हो जाएगा। उन्होंने प्रशासन से सुरक्षा बढ़ाने और आरोपियों पर सख्त कार्रवाई की मांग की है।

इस मामले में कमलजीत, थानाध्यक्ष गढ़हनी थाना ने बताया कि फिलहाल दुकानदार की ओर से कोई लिखित आवेदन नहीं मिला है। आवेदन मिलने के बाद वायरल वीडियो की जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

रिपोर्टर- आशीष कुमार