LATEST NEWS

  • Bihar MLC Election Results
  • Bihar MLC Election Results : 150 प्रत्याशियों की धड़कनें तेज, आज खुलेगा सियासी किस्मत का पिटारा,देर रात तक

  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक के साथ तूफान की आहट!
  • Bihar Weather: बिहार में फिर बदलेगा मौसम का मिजाज, आज पटना समेत इन इलाकों में बिगड़ेगा मौसम, गरज-चमक

  • Naubatpur Traffic
  • Naubatpur Traffic: पटना के नौबतपुर में ट्रैफिक जाम पर उठे सवाल, CCTV फुटेज जांचने की मांग

  • Gaya Police News
  • Gaya Police News: गया में गांधी नगर जमीन विवाद में एसएसपी की बड़ी कार्रवाई, ADG की खबरों

  •  credit card
  • credit card: दिवाली पर HDFC, SBI, ICICI और Axis बैंक के क्रेडिट कार्ड से खरीदारी पर छूट,

Bihar Crime : ‘भाभी होटल से आ गयी’-देवर ने भाभी पर कसा तंज, नाराज बड़े भाई ने छोटे भाई के सीने में उतारी गोली, अस्पताल में चल रहा है इलाज

Bihar Crime : भोजपुर में एक बड़े भाई ने सगे छोटे भाई को गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने तरफ सीने में लगी है, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है।

Bihar Crime : ‘भाभी होटल से आ गयी’-देवर ने भाभी पर कसा तंज,
भाई ने भाई को मारी गोली - फोटो : ASHISH

ARA : बिहार के भोजपुर जिले के मुफस्सिल थाना क्षेत्र अंतर्गत श्रीनगर भकुरा गांव में गुरुवार की शाम एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है। यहाँ महज एक मामूली पारिवारिक विवाद ने इतना तूल पकड़ लिया कि एक बड़े भाई ने अपने ही सगे छोटे भाई को गोली मार दी। गोली युवक के दाहिने तरफ सीने में लगी है, जिससे वह लहूलुहान होकर वहीं गिर पड़ा और उसकी स्थिति अत्यंत गंभीर बनी हुई है। घटना के तुरंत बाद स्थानीय लोगों और परिजनों की मदद से जख्मी युवक को आरा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी नाजुक हालत को देखते हुए बेहतर इलाज के लिए पटना पीएमसीएच रेफर कर दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस जानलेवा हमले में गंभीर रूप से जख्मी युवक की पहचान श्रीनगर भकुरा गांव निवासी स्वर्गीय गोकुल शर्मा के 25 वर्षीय पुत्र मोनू कुमार शर्मा के रूप में की गई है। इस दुस्साहसिक वारदात को अंजाम देने का सीधा आरोप जख्मी युवक के सगे बड़े भाई पर ही लगाया जा रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही मुफस्सिल थाने की पुलिस तुरंत दलबल के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई और मामले की गहन तफ्तीश में जुट गई है।

घटना के कारणों के संबंध में बताया जा रहा है कि विवाद की शुरुआत जख्मी युवक की भाभी से जुड़ी एक छोटी सी बात को लेकर हुई थी। मोनू कुमार शर्मा की भाभी शहर के किसी होटल में काम करती हैं। गुरुवार की शाम जब वह रोज की तरह अपना काम खत्म करके घर वापस लौटीं, तो मोनू कुमार शर्मा ने उन पर तंज कसते हुए कहा, "भाभी होटल से आ गईं?" देवर की यह बात भाभी को नागवार गुजरी और उन्होंने घर के अंदर जाकर इसकी पूरी शिकायत अपने पति (मोनू के बड़े भाई) से कर दी।

भाभी द्वारा शिकायत किए जाने से आगबबूला होकर बड़ा भाई तुरंत मोनू के पास पहुंचा और उसके साथ अमर्यादित भाषा का इस्तेमाल करते हुए गाली-गलौज करने लगा। देखते ही देखते दोनों भाइयों के बीच बात इतनी बढ़ गई कि दोनों में तीखी कहासुनी और हाथापाई की नौबत आ गई। आरोप है कि इसी तीखी नोकझोंक के बीच गुस्से से तमतमाए बड़े भाई ने अचानक हथियार निकाला और सीधे मोनू पर फायरिंग कर दी। गोली मोनू के सीने को चीरती हुई पार निकल गई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

NSIT
Nsmch

बहरहाल, घटना के बाद से आरोपी भाई फरार बताया जा रहा है। पुलिस प्रशासन ने मामले की गंभीरता को देखते हुए घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी शुरू कर दी है। मुफस्सिल थाना पुलिस का कहना है कि वे अपने स्तर से मामले के हर पहलू की बारीकी से छानबीन कर रहे हैं और जल्द ही आरोपी को सलाखों के पीछे भेज दिया जाएगा। इस घटना के बाद से पूरे गांव में तनाव और सन्नाटे का माहौल है।

आशीष की रिपोर्ट