LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Bihar News : भोजपुर में अविवाहित शिक्षिका ने फांसी का फंदा लगाकर की ख़ुदकुशी, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : भोजपुर में फांसी लगाकर शिक्षिका ने की आत्महत्या कर ली. पुलिस के मुताबिक उसकी मोबाइल से मौत के राज खुलेंगे....पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर में अविवाहित शिक्षिका ने फांसी का फंदा ल
शिक्षिका ने की ख़ुदकुशी - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत नया टोला गांव में उस समय सनसनी और अफरा-तफरी का माहौल बन गया, जब एक किराए के मकान में रह रही शिक्षिका का शव फंदे से लटकता हुआ पाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भारी भीड़ मौके पर जुट गई। स्थानीय नागरिकों ने तत्परता दिखाते हुए तुरंत मामले की सूचना स्थानीय जगदीशपुर थाने को दी।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, मृतका की पहचान शेखपुरा जिले के बरबीघा थाना क्षेत्र स्थित प्रोफेसर कॉलोनी निवासी सुबोध कुमार की पुत्री सौम्या राज के रूप में हुई है। फिलहाल वह अविवाहित थी। सौम्या जगदीशपुर प्रखंड के अरैला मध्य विद्यालय में बतौर शिक्षिका पदस्थापित थीं और शिक्षण कार्य के सिलसिले में नया टोला स्थित एक मकान में किराए पर कमरा लेकर रह रही थीं।

Diarch GO

घटना की सूचना पाकर जगदीशपुर थाने की पुलिस टीम दलबल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना करने के बाद शव को फंदे से नीचे उतारा और अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम व अन्य आवश्यक विधिक प्रक्रियाओं के लिए भेज दिया। इस दौरान कमरे से अन्य साक्ष्यों को भी जुटाया गया है ताकि मौत की वास्तविक परिस्थितियों का पता लगाया जा सके।

घटना के संदर्भ में जब मृतका के पिता सुबोध कुमार से संपर्क साधने और घटना के कारणों के बारे में बात करने की कोशिश की गई, तो उन्होंने कोई भी बयान देने या प्रतिक्रिया व्यक्त करने से इनकार कर दिया। वहीं, विद्यालय परिवार और आसपास के लोग इस अप्रत्याशित कदम से स्तब्ध हैं और तरह-तरह की आशंकाएं जताई जा रही हैं।जगदीशपुर थाना पुलिस मामले की हर पहलू से गहन छानबीन में जुटी हुई है। पुलिस अधिकारियों का मानना है कि शिक्षिका के जब्त मोबाइल फोन के कॉल डिटेल्स और चैट्स की तकनीकी जांच से आत्महत्या के कारणों का अहम सुराग मिल सकता है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि शिक्षिका किसी मानसिक तनाव, पारिवारिक विवाद या अन्य कारणों से परेशान तो नहीं थीं।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट