LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : भोजपुर में दर्दनाक हादसा, खेत में काम करने के दौरान करंट लगने से वृद्ध किसान की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : भोजपुर में खेत में काम कर रहे 68 वर्षीय वृद्ध किसान की अचानक बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई....पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर में दर्दनाक हादसा, खेत में काम करने के द
वृद्द किसान की मौत - फोटो : ASHISH

ARA : बिहार के भोजपुर जिले के बिहिया थाना क्षेत्र अंतर्गत कटेया गांव में एक बेहद दुखद हादसा सामने आया है। खेत में कृषि कार्य कर रहे 68 वर्षीय वृद्ध किसान की अचानक बिजली के नंगे तार की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई। इस भीषण दुर्घटना के बाद मृतक के परिजनों में चीख-पुकार मच गई और पूरे गांव में मातमी सन्नाटा पसार गया।

मृतक किसान की पहचान कटेया गांव निवासी सीताराम महतो के 68 वर्षीय पुत्र भागीरथी महतो के रूप में की गई है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, भागीरथी महतो रोजाना की तरह अपने खेतों में फसल की देखभाल और अन्य कृषि कार्य निपटाने गए हुए थे। इसी दौरान खेत में पहले से गिरे या खुले पड़े बिजली के प्रवाहित तार से उनका शरीर स्पर्श हो गया, जिसकी चपेट में आकर वे बुरी तरह झुलस गए।

Diarch GO

करंट लगते ही किसान वहीं खेत में गिर पड़े और जोर-जोर से चिल्लाने लगे। आसपास के खेतों में काम कर रहे अन्य किसानों और परिजनों की नजर जब उन पर पड़ी, तो वे दौड़कर मौके पर पहुंचे। आनन-फानन में स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तुरंत उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक जांच के बाद डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना की सूचना मिलते ही बिहिया थाने की पुलिस टीम अस्पताल और घटना स्थल पर पहुंची। पुलिस ने शव का पंचनामा तैयार कर कागजी कार्रवाई पूरी की और शव को पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल, आरा भेज दिया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत के सटीक कारणों का स्पष्ट पता चल सकेगा, फिलहाल मामले में आगे की कानूनी प्रक्रिया जारी है। इस दुखद घटना के बाद कटेया गांव में हर कोई स्तब्ध है। ग्रामीणों ने कृषि कार्य के लिए बिछाए गए जर्जर और लटकते बिजली के तारों को लेकर स्थानीय विद्युत विभाग के प्रति गहरा आक्रोश जताया है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं ग्रामीणों ने पीड़ित परिवार को सरकार और प्रशासन से उचित मुआवजा दिए जाने की पुरजोर मांग की है।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट