LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

भोजपुरी हमारी जननी है, सम्मान नहीं मिला तो पीड़ा स्वाभाविक...अभिनेता अवधेश मिश्रा बोले- आठवीं अनुसूची में शामिल हो भाषा

Bihar News: भोजपुरी भाषा को संवैधानिक पहचान दिलाने और बिहार में भोजपुरी फिल्म उद्योग को प्रोत्साहन देने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है।...

Actor Awadhesh Mishra Seeks Constitutional Status for Bhojpu
"भोजपुरी हमारे तन-मन, रग-रग और कण-कण में बसी है"- फोटो : reporter

Bihar News: भोजपुरी भाषा को संवैधानिक पहचान दिलाने और बिहार में भोजपुरी फिल्म उद्योग को प्रोत्साहन देने की मांग एक बार फिर तेज हो गई है। आरा पहुंचे चर्चित भोजपुरी अभिनेता अवधेश मिश्रा ने बेबाक अंदाज में कहा कि करोड़ों लोगों की जुबान बनने के बावजूद भोजपुरी आज भी अपने हक और सम्मान का इंतजार कर रही है। उन्होंने कहा कि संसद, विधानसभा और विधान परिषद तक भोजपुरी से जुड़े चेहरे पहुंच चुके हैं, लेकिन आज तक भोजपुरी को संविधान की आठवीं अनुसूची में शामिल नहीं किया जा सका, जो बेहद अफसोस और चिंता की बात है।

एक निजी कार्यक्रम में बातचीत के दौरान अवधेश मिश्रा ने कहा कि भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री का दायरा लगातार बढ़ रहा है। देश ही नहीं, विदेशों में भी करोड़ों लोग भोजपुरी बोलते और समझते हैं, लेकिन इसके बावजूद इस भाषा को वह सम्मान नहीं मिला जिसकी वह हकदार है। उन्होंने कहा कि यह केवल कलाकारों की नहीं, बल्कि भोजपुरी समाज की सामूहिक पीड़ा है।

Diarch GO

उन्होंने बिहार सरकार की फिल्म नीति पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि बिहार से बाहर कई राज्य भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग के लिए कलाकारों और निर्माताओं को अनुदान और सुविधाएं देते हैं, जबकि भोजपुरी की जन्मभूमि बिहार में ऐसी व्यवस्था का अभाव है। यही वजह है कि अधिकांश भोजपुरी फिल्मों की शूटिंग दूसरे राज्यों में हो रही है, जिससे बिहार के कलाकारों और स्थानीय फिल्म उद्योग को नुकसान उठाना पड़ रहा है।

बिना किसी कलाकार का नाम लिए अवधेश मिश्रा ने कहा कि भोजपुरी को उसका संवैधानिक अधिकार दिलाने के लिए सभी लोगों को एकजुट होकर आवाज बुलंद करनी होगी। उन्होंने कहा कि जब तक भोजपुरी को आठवीं अनुसूची में स्थान नहीं मिलेगा, तब तक यह लड़ाई जारी रहेगी। भावुक अंदाज में उन्होंने कहा, "भोजपुरी हमारे तन-मन, रग-रग और कण-कण में बसी है। यह सिर्फ एक भाषा नहीं, हमारी जननी और हमारी पहचान है। इसके सम्मान और उत्थान के लिए हम जीवनभर संघर्ष करते रहेंगे।"

NSIT
Nsmch

अवधेश मिश्रा के इस बयान के बाद एक बार फिर भोजपुरी भाषा को संवैधानिक दर्जा देने और बिहार में फिल्म उद्योग को बढ़ावा देने की मांग ने जोर पकड़ लिया है। भोजपुरी प्रेमियों और कलाकारों का मानना है कि यदि सरकार सकारात्मक पहल करे तो भोजपुरी सिनेमा और भाषा दोनों को राष्ट्रीय ही नहीं, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान मिल सकती है।

रिपोर्ट- आशीष कुमार