LATEST NEWS

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद
  • ऑपरेशन मुस्कान के तहत पटना पुलिस को बड़ी सफलता, 21 लाख मूल्य के 70 गुम मोबाइल बरामद

  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद
  • पुलिस ने अवैध हथियार के साथ बदमाश को किया गिरफ्तार, देसी कट्टा और 32 खोखा बरामद

Bihar Crime : आरा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी गोली, हालत गंभीर, परिजनों और दोस्तों से पूछताछ जारी

Bihar Crime : भोजपुर जिले के आरा नगर थाना क्षेत्र अंतर्गत अहीरपुरवा मोहल्ले में एक युवक को गोली लगने से हड़कंप मच गया। गोली लगने के कारण युवक गंभीर रूप से घायल हो गया है......पढ़िए आगे

Bihar Crime : आरा में संदिग्ध परिस्थितियों में युवक को लगी ग
युवक को लगी गोली - फोटो : ASHISH

ARA : आरा के नगर थाना क्षेत्र के अहीरपुरवा मोहल्ले में एक युवक को संदिग्ध परिस्थितियों में गोली लगने से इलाके में हड़कंप मच गया। गोली लगने के बाद युवक की हालत गंभीर बताई जा रही है। आनन-फानन में उसे इलाज के लिए महावीर टोला स्थित मेडिकॉन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है। घायल युवक की पहचान कृष्णगढ़ थाना क्षेत्र के सरैया गांव निवासी महेंद्र सिंह के पुत्र अमन सिंह के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि अमन सिंह फिलहाल नगर थाना क्षेत्र के अहीरपुरवा मोहल्ले में अपने परिवार के साथ मकान लेकर रह रहा था।

घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय थाना पुलिस मौके पर पहुंची। वहीं, आरा सदर एसडीपीओ राजकुमार शाह भी पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे और पूरे मामले की जानकारी लेते हुए जांच शुरू कर दी। एसडीपीओ के अनुसार, पुलिस को सूचना मिली थी कि अमन सिंह को गोली लगी है। सूचना मिलने के बाद पुलिस टीम जब मामले की जानकारी लेने पहुंची तो पता चला कि घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया जा चुका है। इसके बाद पुलिस ने घटनाक्रम से जुड़े लोगों से पूछताछ शुरू की।

Diarch GO

पुलिस पूछताछ में अमन के दोस्त अंकित, प्रशांत पाठक ने बताया कि वह अमन को छोड़कर वहां से चला गया था। इसके बाद अमन कहां गया और उसे गोली किन परिस्थितियों में लगी, इसकी जानकारी उसे नहीं है। कुछ देर बाद फोन के माध्यम से उसे अमन को गोली लगने की जानकारी मिली, जिसके बाद वह अस्पताल पहुंचा। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की गहनता से जांच कर रही है और घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में जुटी है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि अमन को गोली कैसे लगी, घटना के पीछे क्या वजह थी और गोली चलाने वाला कौन था।

वहीं, पुलिस अस्पताल में इलाजरत घायल अमन सिंह से भी घटना के संबंध में जानकारी लेने का प्रयास कर रही है। फिलहाल उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की वास्तविक वजह और गोली लगने की पूरी परिस्थितियां पुलिस जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो पाएंगी।

NSIT
Nsmch

आशीष की रिपोर्ट