LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar Crime : भोजपुर में सुशासन को खुली चुनौती, सरेआम पिस्टल लहराकर पुलिसवालों को ही धमका रहा युवक, वीडियो वायरल होने पर SP बोले— जांच जारी

Bihar Crime : भोजपुर जिले में कानून व्यवस्था को खुले रूप से चुनौती देने का मामला सामने आया है. जहां की एक युवक सरेआम हाथ में पिस्तौल लेकर पुलिसकर्मियों को धमकाते नजर आ रहा है........पढ़िए आगे

Bihar Crime : भोजपुर में सुशासन को खुली चुनौती, सरेआम पिस्टल
पुलिस पर तानी पिस्तौल - फोटो : ASHISH

ARA : एक तरफ जहां बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी अपराधियों को लगातार सूबा छोड़ने की चेतावनी दे रहे हैं और उन्हें कड़ा सबक सिखाने की बात कह रहे हैं, वहीं इसके ठीक विपरीत भोजपुर जिले से कानून-व्यवस्था को ठेंगा दिखाने का एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहाँ एक बेखौफ युवक सरेआम हाथ में पिस्तौल लहराते हुए ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों को ही खुलेआम धमकाते नजर आ रहा है। इस पूरी घटना का एक वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसने पुलिसिया इकबाल पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। वीडियो शाहपुर थाना क्षेत्र के बेलौटी गाँव का बताया जा रहा है। वहीँ युवक की पहचान भरत तिवारी के रूप में की गयी है। 

हाथ में हथियार लेकर पुलिस को चुनौती दे रहा युवक, मूकदर्शक बने रहे जवान

वायरल वीडियो में साफ तौर पर देखा जा सकता है कि युवक किस तरह निर्भीक होकर हाथ में पिस्तौल थामे हुए है और सामने खड़े पुलिसकर्मियों को ही सीधे तौर पर चुनौती दे रहा है। हैरत की बात यह है कि लोडेड हथियार के सामने कानून के रखवाले पूरी तरह लाचार और चुपचाप खड़े दिखाई दे रहे हैं। वहीं, सामने आए एक दूसरे वीडियो में कुछ पुलिसकर्मी भी अपने हाथों में पिस्टल लिए नजर आ रहे हैं। हालांकि, News4nation इस वायरल वीडियो की सत्यता की आधिकारिक पुष्टि नहीं करता है, लेकिन दृश्य सुशासन के दावों की पोल खोलने के लिए काफी हैं।

Diarch GO

कार्रवाई नहीं होने से चर्चाओं का बाजार गर्म, सहमे स्थानीय लोग

यह हाई-प्रोफाइल मामला सामने आने के बाद से पूरे भोजपुर जिले में चर्चाओं का बाजार बेहद गर्म हो गया है। स्थानीय लोगों के बीच इस बात को लेकर तरह-तरह के सवाल उठ रहे हैं कि आखिर वर्दीधारियों के सामने इस तरह गुंडागर्दी करने वाले तत्व के खिलाफ अब तक पुलिस प्रशासन की तरफ से कोई ठोस दंडात्मक कार्रवाई क्यों नहीं की गई है। पुलिस की इस सुस्ती को लेकर आम जनता के बीच असुरक्षा और अचरज का माहौल बना हुआ है।

एसपी राज का बयान: 'साइको टाइप' लग रहा है युवक, जांच के बाद होगी कार्रवाई

इस पूरे मामले और वायरल वीडियो के संदर्भ में जब भोजपुर के पुलिस अधीक्षक (SP) राज से बात की गई, तो उन्होंने बताया कि पुलिस टीम वायरल हो रहे वीडियो की सत्यता की बारीकी से जांच कर रही है। एसपी ने शुरुआती आकलन के आधार पर कहा कि वीडियो में दिख रहा युवक मानसिक रूप से विक्षिप्त या 'साइको टाइप' का प्रतीत हो रहा है। उन्होंने जिलावासियों को आश्वस्त किया है कि पुलिस इस पूरे प्रकरण की गहराई से तफ्तीश कर रही है और जांच रिपोर्ट आते ही आरोपी के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch



आशीष की रिपोर्ट