LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar Road Accident : भोजपुर में भीषण सड़क हादसा, कोईलवर सिक्सलेन पुल पर ट्रक ने मिनी ट्रक में मारी टक्कर, चालक की हुई मौत

Bihar Road Accident : भोजपुर में भीषण सड़क हादसा, कोईलवर सिक

ARA : बिहार के पटना-बक्सर फोरलेन पर कोईलवर थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कोईलवर सिक्सलेन पुल पर गुरुवार की अहले सुबह एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। इस हादसे में पटना के रहने वाले एक मिनी ट्रक चालक की असमय मौत हो गई। घटना के बाद पुल पर कुछ समय के लिए अफरा-तफरी का माहौल बन गया। स्थानीय लोगों और राहगीरों की सूचना पर पहुँची पुलिस ने मामले की छानबीन शुरू कर दी है।

अस्पताल लाने के दौरान रास्ते में ही तोड़ा दम

जानकारी के अनुसार, मृतक की पहचान पटना जिले के फतुहा थाना क्षेत्र स्थित हाजीपुर गाँव निवासी अनुजी सिंह के 25 वर्षीय पुत्र सुभाष कुमार के रूप में हुई है, जो पेशे से ट्रक चालक था। हादसे के बाद गंभीर रूप से जख्मी सुभाष को इलाज के लिए तुरंत आरा सदर अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन चोटें इतनी गंभीर थीं कि उसने रास्ते में ही दम तोड़ दिया। सदर अस्पताल के चिकित्सकों ने प्राथमिक जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।

Diarch GO

पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने मारी टक्कर

मृतक के परिजनों ने दूरभाष (फोन) पर बताया कि बुधवार की देर रात सुभाष फतुहा से एक मिनी ट्रक पर सामान लोड कर आरा के लिए रवाना हुआ था। इसी दौरान, गुरुवार की अहले सुबह जब वह कोईलवर सिक्सलेन पुल से गुजर रहा था, तभी पीछे से आ रहे एक अन्य तेज रफ्तार ट्रक ने उसके मिनी ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि मिनी ट्रक के परखच्चे उड़ गए और सुभाष गाड़ी के केबिन में ही बुरी तरह फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गया।

साथी चालकों ने निकाला बाहर, परिजनों में मचा कोहराम

दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद अन्य ट्रक चालकों ने तत्परता दिखाते हुए काफी मशक्कत के बाद घायल सुभाष को गाड़ी से बाहर निकाला और इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल भेजा, लेकिन तब तक काफी देर हो चुकी थी। चालक की मौत की खबर जैसे ही उसके फतुहा स्थित घर पहुँची, परिवार में कोहराम मच गया। माता-पिता और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

NSIT
Nsmch

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा, जांच जारी

घटना की सूचना मिलते ही कोईलवर थाना पुलिस सदर अस्पताल पहुँची और शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को जब्त कर लिया है और टक्कर मारकर भागने वाले ट्रक तथा उसके चालक की तलाश की जा रही है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा और मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

आशीष की रिपोर्ट