LATEST NEWS

  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा निशाना
  • बिहार में बाढ़ और घोटालों के आरोपों पर भड़के तेजस्वी यादव, पीएम मोदी और राज्य सरकार पर साधा

  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर हुई मौत, तीन यात्री हुए जख्मी
  • Bihar Road Accident : मुजफ्फरपुर-सीतामढ़ी मार्ग पर दो बसों के बीच हुई भीषण टक्कर, चालक की मौके पर

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

Bihar News : भोजपुर में स्नान के दौरान डूबने से नौवीं की छात्रा की हुई मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Bihar News : भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र के एकौना गांव मठिया के समीप सुबह स्नान के लिए गई छात्रा पैर फिसलने के कारण गहरे पानी में चली गई. जिससे डूबने से छात्रा की मौत हो गई.......पढ़िए आगे

Bihar News : भोजपुर में स्नान के दौरान डूबने से नौवीं की छात
डूबने से छात्रा की मौत - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले के बड़हरा थाना क्षेत्र अंतर्गत एकौना गांव मठिया के समीप एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। सुबह के समय स्नान करने गई एक 14 वर्षीय छात्रा का पैर फिसलने के कारण वह गहरे पानी में चली गई, जिससे डूबने से उसकी दर्दनाक मौत हो गई। इस घटना के बाद से पूरे इलाके में शोक की लहर दौड़ गई है।

नौवीं कक्षा की छात्रा थी मृतका

मृतक छात्रा की पहचान एकौना गांव निवासी अखिलेश कुमार सिंह की 14 वर्षीय पुत्री अनन्या कुमारी के रूप में हुई है। वह नौवीं कक्षा की छात्रा थी। अनन्या अपने भाई-बहनों में दूसरे स्थान पर थी; उसके परिवार में एक बड़ा भाई और एक छोटी बहन है, जिनका अपनी बहन को खोने के बाद रो-रोकर बुरा हाल है।

Diarch GO

मछुआरे और ग्रामीणों ने कड़ी मशक्कत के बाद निकाला शव

मृतका के मामा गुड्डू कुमार ने बताया कि उनकी भांजी सुबह गांव से सटे भागढ़ में स्नान करने के लिए गई थी। इसी दौरान अचानक पैर फिसलने से वह गहरे पानी में समा गई। उसे डूबता देख वहां मौजूद दो-तीन महिलाओं ने शोर मचाना शुरू किया। शोर सुनकर ग्रामीण और स्थानीय मछुआरे तुरंत मौके पर पहुंचे और काफी मशक्कत के बाद शव को पानी से बाहर निकाला। बाद में एनडीआरएफ (NDRF) की टीम भी मौके पर पहुंची।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा

हादसे के बाद स्थानीय लोगों द्वारा नजदीकी थाने को इस बात की सूचना दी गई। सूचना मिलते ही बड़हरा थाना अध्यक्ष अपने दलबल के साथ तुरंत घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर कागजी कार्रवाई पूरी की और इसके बाद पोस्टमार्टम के लिए आरा सदर अस्पताल भेज दिया।

NSIT
Nsmch

परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल, घर में मचा कोहराम

इस अचानक हुए हादसे के बाद मृतका के घर में कोहराम मचा हुआ है। हंसती-खेलती बेटी की असमय मौत से माता-पिता सहित परिवार के सभी सदस्यों का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव के लोग पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाने में जुटे हैं, लेकिन पूरे गांव का माहौल गमगीन बना हुआ है।

आशीष की रिपोर्ट