LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

कोईलवर-छपरा वीर कुंवर सिंह पुल पर हुआ भीषण हादसा, स्कॉर्पियो को ट्रक ने रौंदा, पूर्व मुखिया समेत चार लोग थे सवार

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई

 road accident on   Veer Kunwar Singh bridge
road accident on Veer Kunwar Singh bridge- फोटो : news4nation

Bihar News :  भोजपुर जिले के कोईलवर-छपरा फोरलेन स्थित वीर कुंवर सिंह पुल पर सोमवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। यहां ट्रक और स्कॉर्पियो के बीच आमने-सामने की जोरदार टक्कर में पूर्व मुखिया समेत चार लोग घायल हो गए। दुर्घटना इतनी भयावह थी कि स्कॉर्पियो का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और स्थानीय लोगों की भारी भीड़ जुट गई।


घटना में घायल लोगों की पहचान मुफस्सिल थाना क्षेत्र के अलीपुर गांव निवासी एवं हसनपुर पंचायत के पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह, उनके पुत्र करण सिंह तथा बिहिया थाना क्षेत्र के मखदुमपुर गांव निवासी शंकर सिंह के पुत्र शंभू सिंह समेत चार लोगों के रूप में हुई है। स्कॉर्पियो में सवार अन्य यात्रियों को मामूली चोटें आईं और वे बाल-बाल बच गए। हादसे के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनका उपचार चल रहा है। बताया जा रहा है कि दुर्घटना के समय सभी लोग स्कॉर्पियो से नेपाल स्थित प्रसिद्ध पशुपतिनाथ मंदिर के दर्शन के लिए जा रहे थे।

Diarch GO


घायल पूर्व मुखिया उपेंद्र सिंह ने बताया कि उनकी गाड़ी निर्धारित लेन में चल रही थी। इसी दौरान सामने से आ रहे एक ट्रक ने अनियंत्रित होकर उनकी स्कॉर्पियो को टक्कर मार दी। उन्होंने बताया कि ट्रक चालक को सावधान करने के लिए लगातार हॉर्न भी बजाया गया, लेकिन उसने वाहन नहीं रोका और सीधी टक्कर मार दी। 


प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर की आवाज इतनी तेज थी कि आसपास के लोग तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़ पड़े। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कराया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण ट्रक का अनियंत्रित होकर चलना बताया जा रहा है। हालांकि पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है। अधिकारियों का कहना है कि मामले की जांच के बाद आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

NSIT
Nsmch


इस दुर्घटना ने एक बार फिर फोरलेन सड़कों पर तेज रफ्तार और लापरवाह वाहन संचालन को लेकर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस ने वाहन चालकों से यातायात नियमों का पालन करने और सावधानीपूर्वक वाहन चलाने की अपील की है।

आशीष कुमार की रिपोर्ट