LATEST NEWS

  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं बनाने की बातें की जा रही हैं
  • बाढ को लेकर मुकेश सहनी ने केन्द्र और राज्य सरकार को घेरा, कहा-पिछले 50 वर्षों से केवल योजनाएं

  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने किया गिरफ्तार
  • Bihar News : बेगूसराय में विक्षिप्त नाबालिग से युवक ने की दुष्कर्म की कोशिश, आरोपी को पुलिस ने

  • Patna divisional commissioner paliganj sub division inspection
  • Patna Divisional Commissioner Inspection:मनरेगा भुगतान अटका देख कमिश्नर ने मौके पर ही अधिकारियों की लगाई क्लास

  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट
  • गंडक नदी में उफान: खतरे के निशान से 51 सेंटीमीटर ऊपर पहुंचा जलस्तर, वैशाली में प्रशासन अलर्ट

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

Bihar News : आरा रेलवे स्टेशन पर रुमाल गिराकर ठगी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, GRP और RPF ने 2 शातिरों को दबोचा, सामान बरामद

Bihar News : जीआरपी आरा और आरपीएफ आरा की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। जहाँ दो शातिर बदमाशों को गिरफ्तार किया गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : आरा रेलवे स्टेशन पर रुमाल गिराकर ठगी करने वाले
शातिर बदमाश गिरफ्तार - फोटो : ASHISH

ARA : रेल यात्रियों की सुरक्षा और रेलवे परिसर में अपराध नियंत्रण के लिए चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत जीआरपी (GRP) आरा और आरपीएफ (RPF) आरा की संयुक्त टीम को एक बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने रेलवे स्टेशनों पर सक्रिय एक अत्यंत शातिर और संगठित ठगी गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई रोहतास निवासी जितेंद्र राम और भोजपुर निवासी मन्नू कुमार नामक दो पीड़ित यात्रियों द्वारा दी गई ठगी की सूचना पर त्वरित रूप से की गई।

गिरफ्तार आरोपियों से हुई पूछताछ में इस अंतरप्रांतीय गिरोह के काम करने के बेहद अनूठे और 'रुमाल वाले' तरीके का सनसनीखेज खुलासा हुआ है। गिरोह का पहला सदस्य स्टेशन पर अकेले या असहाय दिखने वाले यात्रियों से दोस्ती कर उनका विश्वास जीतता है। तभी दूसरा सदस्य योजना के तहत उनके पास नोटों की गड्डी जैसा दिखने वाला एक रुमाल गिराने का नाटक कर उसे खुद उठा लेता है। इसके तुरंत बाद तीसरा सदस्य वहां आकर घबराहट का नाटक करते हुए भारी-भरकम रकम वाले रुमाल के खोने की बात कहता है। इसके बाद पहला सदस्य यात्री को लालच और भ्रम में डालकर रुमाल वाले के पीछे भेज देता है और मौका पाते ही यात्री का बैग व कीमती सामान लेकर पूरा गिरोह रफूचक्कर हो जाता है।

Diarch GO

इसी सुनियोजित साजिश के तहत दिल्ली से जनसाधारण एक्सप्रेस (गाड़ी संख्या 13257) द्वारा आरा पहुंचे यात्री जितेंद्र राम के बैग से 9,800 रुपये नकद उड़ा लिए गए थे। वहीं, दूसरे यात्री मन्नू कुमार को भी इसी जाल में फंसाकर उनका कीमती मोबाइल फोन और एक सोने का लॉकेट ठग लिया गया था। वारदात की शिकायत मिलते ही जीआरपी और आरपीएफ की टीम ने दोनों पीड़ितों को साथ लेकर स्टेशन परिसर और आसपास के संवेदनशील इलाकों में एक सघन संयुक्त तलाशी अभियान (कॉम्बिंग ऑपरेशन) शुरू किया।

जांच अभियान के दौरान दोनों पीड़ित यात्रियों ने स्टेशन परिसर के पास ही खड़े दो संदिग्धों को पहचान लिया, जिसके बाद पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें तुरंत दबोच लिया। पकड़े गए बदमाशों की पहचान भोजपुर जिले के मुफ्फसिल थाना क्षेत्र स्थित मौली (वार्ड संख्या-07) निवासी सुनील डोम और विशाल राम के रूप में हुई है। पुलिस द्वारा ली गई जामा तलाशी में आरोपियों के पास से ठगे गए पूरे 9,800 रुपये नकद, दो मोबाइल फोन और पीड़ित का सोने का लॉकेट शत-प्रतिशत बरामद कर लिया गया, जिसकी पीड़ितों ने पहचान की है।

NSIT
Nsmch

पकड़े गए शातिरों ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए बताया कि वे एक बड़े गिरोह का हिस्सा हैं। उन्होंने अपने एक और फरार साथी का नाम भी उगला है, जिसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस टीमें लगातार छापेमारी कर रही हैं। इस त्वरित और सफल कार्रवाई के बाद रेल पुलिस (RPF/GRP) ने यात्रियों के लिए एक जरूरी एडवाइजरी भी जारी की है। पुलिस ने अपील की है कि यात्रा के दौरान किसी भी अपरिचित व्यक्ति से अनावश्यक घनिष्ठता न बढ़ाएं, किसी भी तरह के प्रलोभन या झांसे में न आएं और किसी भी संदिग्ध परिस्थिति में तुरंत रेलवे हेल्पलाइन नंबर 139 पर सूचना दें।

आशीष की रिपोर्ट