LATEST NEWS

  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया, मैनेजर फरार
  • Bihar News : गोपालगंज पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंडाफोड़, एक दर्जन युवक-युवतियों को हिरासत में लिया,

  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग
  • कोसी का कहर: मौजहा में कटाव का तांडव, अपने ही हाथों आशियाना उजाड़ने को मजबूर हुए लोग

  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से दिल्ली हुए रवाना
  • Bihar News : सिवान AK-47 फायरिंग मामला: घायल आरिफ और बुलेट राहुल गांधी से करेंगे मुलाकात, ट्रेन से

  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश
  • नदियों के बढ़ते जलस्तर पर पटना प्रशासन सतर्क, डीएम ने दिए 24 घंटे तटबंध निगरानी के निर्देश

  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का मंडराया खतरा, सहमे लोग
  • Bihar News : गंडक बैराज से 1.83 लाख क्यूसेक पानी किया गया डिस्चार्ज, कई इलाकों में बाढ़ का

Bihar News : बिहार में कर्ज के बोझ तले दबे युवक ने पेड़ से लटककर की खुदकुशी, परिवार में मचा कोहराम

Bihar News : बिहार में भारी कर्ज में डूबे युवक ने फांसी का फंदा लगाकर अपनी जीवन लीला समाप्त कर ली. इस घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : बिहार में कर्ज के बोझ तले दबे युवक ने पेड़ से ल
युवक ने की ख़ुदकुशी - फोटो : ASHISH

ARA : भोजपुर जिले मे एक युवक ने फांसी लगाकर ख़ुदकुशी कर ली। युवक ने गांव के बाहर चिमनी के पास बबूल के पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। घटना को लेकर काफी देर तक अफरा तफरी मची रही और पूरे इलाके में सनसनी मच गई। मृतक सुनील शर्मा पिता स्व भगवान शर्मा डुमरिया थाना शाहपुर के निवासी बताया जा रहा है। 

घटना की सूचना परिजनों को ग्रामीणों के द्वारा दी गई। जिसके बाद परिजन पहुँचे। लेकिन उसकी मौत हो चुकी थी। मृतक शादीशुदा बताया जा रहा है। जिसके परिवार मे पत्नी के अलावे दो लड़के और दो लड़की है। इधर मृतक के भाई ने बताया कि उसने गांव के बाहर चिमनी के पास बबूल के पेड़ से लटककर खुदकुशी कर ली। 

Diarch GO

बाद मे इसकी सूचना गांव के लोगो ने परिवार वालो को दिया। ग्रामीणों के अनुसार मृतक कर्ज के तले दबा हुआ था। जिसके कारण उसने खुदखुशी कर ली। वही घटना की सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची शाहपुर थानां की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भिजवा दिया।

घटना के बाद मृतक के परिवार मे कोहराम मच गया है। परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है।

आशीष की रिपोर्ट