LATEST NEWS

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

  • DM Kumar Gaurav Balances Navratri Duty and Devotion
  • Bihar News:मुजफ्फरपुर में सुरक्षा की कमान भी, मां की भक्ति भी, DM कुमार गौरव ने परिवार संग मां

Bihar Flood: भोजपुर में आरा -सलेमपुर मुख्य मार्ग पर चढ़ा 4 फीट पानी, जान जोखिम में डालकर सफर को मजबूर ग्रामीण

Bihar Flood: आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर छोटकी सनदिया गांव के समीप सड़क पर करीब तीन से चार फीट पानी जमा हो गया है।

Bihar Flood: भोजपुर में आरा -सलेमपुर मुख्य मार्ग पर चढ़ा 4 फ
बाढ़ का कहर - फोटो : ASHISH

Bihar Flood: भोजपुर जिले में गंगा नदी के बढ़े जलस्तर का असर अब सड़कों पर भी साफ दिखाई दे रहा है। आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर छोटकी सनदिया गांव के समीप सड़क पर करीब तीन से चार फीट पानी जमा हो गया है। तेज बहाव के साथ सड़क पर बह रहे बाढ़ के पानी के बीच भी ग्रामीण आवागमन करने को मजबूर हैं। पानी की भयावह स्थिति के बावजूद लोगों की मजबूरी उन्हें इस जोखिम भरे रास्ते से गुजरने के लिए विवश कर रही है।

तस्वीरों में साफ नजर आ रहा है कि मुख्य सड़क पूरी तरह बाढ़ के पानी की चपेट में है। कई जगह पानी का बहाव तेज है, जिससे सड़क का वास्तविक स्वरूप भी दिखाई नहीं दे रहा। इसके बावजूद लोग किसी तरह पानी को पार कर अपने गंतव्य तक पहुंचने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे हालात में थोड़ी सी लापरवाही भी बड़े हादसे का सबब बन सकती है।

ग्रामीणों के मुताबिक इस मुख्य मार्ग से दो दर्जन से अधिक गांवों के लोगों का रोजाना आवागमन होता है। सड़क पर पानी भर जाने के कारण इन गांवों के लोगों के सामने आवाजाही का गंभीर संकट पैदा हो गया है। ग्रामीणों का कहना है कि उनके पास फिलहाल आने-जाने के लिए कोई दूसरा सुविधाजनक रास्ता नहीं है। इसी वजह से उन्हें मजबूरी में बाढ़ के तेज बहाव वाले पानी को पार करना पड़ रहा है।ग्रामीणों ने बताया कि पानी की गहराई और बहाव दोनों ही काफी खतरनाक हैं। इसके बावजूद जरूरी कामकाज, बाजार और अन्य जरूरतों के लिए घर से बाहर निकलना पड़ता है। बच्चों, महिलाओं और बुजुर्गों के लिए स्थिति और भी मुश्किल बनी हुई है।

भोजपुर जिले में गंगा नदी के जलस्तर में वृद्धि के कारण जिले के सैकड़ों गांव बाढ़ की चपेट में बताए जा रहे हैं। कई इलाकों में खेत, संपर्क मार्ग और रिहायशी क्षेत्रों में पानी फैल गया है। बाढ़ के पानी ने ग्रामीण जनजीवन को पूरी तरह अस्त-व्यस्त कर दिया है।

NSIT
Nsmch

आरा-सलेमपुर मुख्य मार्ग पर जलजमाव ने लोगों की मुश्किल और बढ़ा दी है। तेज बहाव के कारण सड़क से गुजरना खतरे से खाली नहीं है। ग्रामीणों की मांग है कि प्रशासन जल्द से जल्द सुरक्षित आवागमन की व्यवस्था करे और जलजमाव वाले मार्ग पर आवश्यक इंतजाम किए जाएं।फिलहाल गंगा का पानी और सड़क पर तेज बहाव ग्रामीणों के लिए बड़ी चुनौती बना हुआ है। रास्ता एक है और मजबूरी बड़ी इसीलिए खतरे के बावजूद लोग बाढ़ के पानी को चीरकर सफर करने को मजबूर हैं।

रिपोर्ट- आशीष कुमार