LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar News : गांजा तस्करी में स्कूली बच्चों का इस्तेमाल ! किशोरी के स्कूल बैग से बीस किलो गांजा पुलिस ने किया बरामद, मौके से तस्कर को किया गिरफ्तार

Bihar News : बिहार में गांजा तस्कर तस्करी के लिए बच्चों का इस्तेमाल कर रहे हैं. इसी कड़ी में किशोरी के स्कूल बैग से पुलिस ने 20 किलो गांजा बरामद किया है.....पढ़िए आगे

Bihar News : गांजा तस्करी में स्कूली बच्चों का इस्तेमाल ! कि
किशोरी के बैग में गांजा - फोटो : RAJESH

ARARIA : भारत नेपाल सीमा क्षेत्र में इन दिनों गांजा की तस्करी व्यापक तौर पर की जा रही है। तस्करी के धंधे में संलिप्त धंधेबाजों के द्वारा नित्य नए उपाय किए जाते हैं। तस्करों के संगठित और असंगठित गिरोह में बड़े पैमाने पर बच्चों के इस्तेमाल की बात सामने आ रही है। इसी कड़ी में जिले के नरपतगंज थाना क्षेत्र अंतर्गत बस स्टैंड  में पुलिस ने गुप्त सूचना पर अररिया से दिल्ली जा रही सुपर हमसफर बस में छापेमारी कर बीस किलो गांजा के साथ एक तस्कर और एक 14 साल की किशोरी को हिरासत में लिया। 

गिरफ्तार गांजा तस्कर 14 वर्षीया बालिका के साथ दिल्ली शाहीन बाग जा रहा था। पुलिस ने तलाशी के क्रम में किशोरी के स्कूल बैग से 20 किलो गांजा बरामद किया। मामले में पुलिस ने गाजियाबाद के दीपक विहार खोड़ा कॉलोनी सेक्टर 58 निवासी मो. साबेज पिता अब्दुल रहमान के साथ मुरादाबाद मच्छी बाजार की रहने वाले 14 वर्षीया किशोरी को हिरासत में लिया। 

गिरफ्तार किए गए तस्कर साबिज ने किशोरी को अपना भांजी करार दिया। एक सप्ताह पहले की किशोरी को मुरादाबाद से अररिया लाया गया था,जहां से वे लोग दिल्ली के शाहीन बाग यात्री बस से जा रहे थे। मामले को लेकर नरपतगंज थानाध्यक्ष संजय कुमार ने बताया कि गुप्त सूचना पर छापेमारी कर 20 किलो गांजा बरामद किया गया और मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत कांड दर्ज किया गया है। 

पुलिस ने गिरफ्तार आरोपित को न्यायिक हिरासत में अररिया मंडल कारा भेज दिया। वहीं नाबालिग किशोरी को पूर्णिया रिमांड होम भेजा गया है।

NSIT
Nsmch

अररिया से राजेश की रिपोर्ट