LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar News: हद है ! मैट्रिक परीक्षा में नशे में ड्यूटी करने पहुंचा पुलिस जवान, शराबबंदी वाले बिहार में वर्दी वाले ही टुल्ल

Bihar News: बिहार में वैसे तो शराबबंदी कानून लागू है लेकिन आए दिन यहां शराब के नशे में कोई ना कोई मिल जरुर जाते हैं...ताजा मामला अररिया का है...

शराब
drunked policeman arrived exam centre- फोटो : social media

Bihar News:  बिहार में कहने को तो सख्त शराबबंदी कानून लागू है। लेकिन बावजूद इसके प्रदेश में शराब पीने और पिलाने का सिलसिला जारी है। कभी बिहार के शिक्षक नशे में पकड़ाते हैं तो कभी थाने में पुलिस के संरक्षण में अवैध शराब के कारोबार का भंडाफोड़ होता है। इस बार तो हद ही हो गई। बिहार पुलिस के जवान ही शराब के नशे में ड्यूटी पर पहुंच गए। जिसके बाद पुलिस पर कार्रवाई करते हुए उसे हिरासत में ले लिया गया है। 

शराब के नशे में पहुंचे सिपाही जी 

दरअसल, अररिया जिले के एक परीक्षा केंद्र पर पुलिस का एक जवान नशे में धुत होकर ड्यूटी करने पहुंचा। जिस पुलिस बल पर कानून व्यवस्था और निष्पक्ष परीक्षा संचालन की जिम्मेदारी थी, उसी का एक सदस्य शराब के नशे में पकड़ा गया। मामला सामने आने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए जवान को हिरासत में ले लिया।

परीक्षा केंद्र पर भारी बवाल 

बिहार विद्यालय परीक्षा समिति द्वारा आयोजित मैट्रिक परीक्षा के तीसरे दिन, बुधवार को अररिया जिले के फारबिसगंज के कटहारा स्थित प्राइमरी स्कूल में परीक्षा केंद्र बनाया गया था। बड़ी संख्या में छात्र परीक्षा देने पहुंचे थे, और सुरक्षा व्यवस्था भी सख्त थी। लेकिन इसी दौरान ड्यूटी पर तैनात एक होमगार्ड जवान शराब के नशे में धुत पाया गया, जिससे हड़कंप मच गया।

पुलिस ने की कार्रवाई, जवान हिरासत में

जब पुलिस विभाग को इसकी जानकारी मिली तो तत्काल कार्रवाई की गई और आरोपी जवान को हिरासत में ले लिया गया। पकड़े गए होमगार्ड जवान की पहचान 38 वर्षीय धर्मवीर राम के रूप में हुई है। जो सिमराहा थाना क्षेत्र के मिर्जापुर वार्ड संख्या 16 निवासी डोमन लाल राम का पुत्र है।

NSIT
Nsmch

थानाध्यक्ष का बयान

इस मामले पर थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि आरोपी जवान को अनुमंडल अस्पताल भेजा गया, जहां मेडिकल जांच में शराब के सेवन की पुष्टि हुई। उन्होंने कहा कि जवान को हिरासत में लेकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।