LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

म्यूटेशन के लिए 10 हजार रिश्वत लेते डाटा इंट्री गिरफ्तार, निगरानी टीम की कार्रवाई के बाद ऑफिस से सीओ फरार

म्यूटेशन के लिए 10 हजार रिश्वत लेते डाटा इंट्री गिरफ्तार, नि

Araria - निगरानी विभाग ने बड़ी कार्रवाई करते हुए डाटा इंट्री ऑपरेटर को रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार किया है।   वहीं इस छापेमारी की खबर मिलते ही सीओ ऑफिस से फरार हो गए। इस कार्रवाई के बाद विभाग में हड़कंप मच गया है। 

मामला फारबिसगंज अंचल कार्यालय से जुड़ा है। जहां डेटा एंट्री ऑपरेटर का नाम योगेश कुमार चौधरी है, जो रामपुर उत्तर वार्ड संख्या तीन फारबिसगंज निवासी को निगरानी टीम ने गिरफ्तार किया है। वहीं गिरफ्तारी के बाद योगेश की तबीयत बिगड़ गई। जिसके   बाद उसे इलाज के लिए अनुमंडलीय अस्पताल फारबिसगंज ले गई। जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद हालत नाजुक देख बेहतर इलाज के लिए रेफर कर दिया। जिसके बाद निगरानी विभाग की टीम में शामिल पदाधिकारी उसे पूर्णिया लेकर चले गए। 

म्यूटेशन के लिए मांगे थे रुपए

मामले में बताया जाता है कि निगरानी विभाग को सूचना मिली थी कि म्यूटेशन के नाम पर कार्यालय में रुपये की मांग की जा रही है। टीम के द्वारा शिकायत के सत्यापन के उपरांत विभाग के डीएसपी विन्देश्वर प्रसाद के नेतृत्व में इंस्पेक्टर अविनाश कुमार, अजय कुमार, सोनू कुमार सहित अन्य ने अंचल कार्यालय पहुंचकर घेराबंदी की।

बताया जाता है कि निगरानी टीम के निर्देश पर शिकायतकर्ता के द्वारा डेटा एंट्री ऑपरेटर योगेश कुमार चौधरी को दस हजार रुपये रिश्वत दिया गया। जिसे सीओ को दिया जाना था। इसी क्रम में निगरानी टीम पहुंची और आपरेटर को 10 हजार नकद के साथ पकड़ लिया।

NSIT
Nsmch

सीओ फरार, फोन पर नहीं हुआ संपर्क

इधर, निगरानी टीम के अंचल कार्यालय पहुंचने की सूचना मिलते ही सीओ पंकज कुमार कार्यालय से फरार हो गए। बताया जाता है कि निगरानी द्वारा सीओ से संपर्क करने की कोशिश की जाती रही, लेकिन संपर्क नहीं हुआ।

इधर, ऑपरेटर के गिरफ्तार होने एवं उसकी तबीयत बिगड़ने की सूचना मिलते ही एसडीपीओ मुकेश कुमार साहा, थानाध्यक्ष राघवेंद्र कुमार सिंह अनुमंडलीय अस्पताल पहुंचकर जानकारी ली। अस्पताल में मौजूद निगरानी विभाग की टीम में शामिल पदाधिकारी ने छापेमारी के संदर्भ में मीडिया को कोई भी जानकारी देने से परहेज करते रहे।

पूछे जाने पर निगरानी के डीएसपी बिंदेश्वर प्रसाद ने कहा कि म्यूटेशन के नाम पर रिश्वत की मांग की गई थी। जिसके सत्यापन के बाद पहुंची टीम के द्वारा 10 हजार रिश्वत के साथ ऑपरेटर योगेश कुमार चौधरी को गिरफ्तार किया गया।