LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

कोल्डड्रिंक सप्लायर की गोली मारकर हत्या, पिता ने दोस्तों पर लगाया आरोप

कोल्डड्रिंक सप्लायर की गोली मारकर हत्या, पिता ने दोस्तों पर

Araria - बिहार के अररिया में जोगबनी के हाजी मुहल्ला में कोल्डड्रिंक सप्लायर की गोली मारकर हत्या कर दी गई। वहीं घटना के बाद आरोपित वेंडर फरार है। घटना शनिवार देर रात की है। मृतक नीरज गुप्ता अररिया आरएस थाना का निवासी है। 

वह जोगबनी रेलवे स्टेशन स्थित दुकानों एवं ट्रेन में चलने वाले वेंडर को कोल्ड ड्रिंक की सप्लाई करता था। अधिक रात होने पर वह आरोपित वेंडर के साथ उसके भाड़े के मकान में रुक जाता था। घटना की रात भी वह उसी के साथ था।

स्थानीय लोगों के अनुसार वारदात की संध्या वे लोग नेपाल से शराब पीकर आए और सो गए। रात के करीब बारह बजे कटिहार-जोगबनी ट्रेन में चलने वाले वेंडर अनमोल सिंह ने उसे गोली मार दी। 

घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस उसको रेफरल अस्पताल फारबिसगंज ले गई, जहां चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए अररिया भेज दिया है। इधर आरोपित वेंडर फरार बताया जा रहा है।

NSIT
Nsmch

दोस्तों पर आरोप

वहीं  मृतक के पिता ने नीरज के दोस्तों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, नीरज गुप्ता एक कोल्ड ड्रिंक एजेंसी में काम करता था और शनिवार को किसी काम से जोगबनी गया था। रात में वह अपने दोस्तों के साथ रुका हुआ था। इसी दौरान देर रात आपसी विवाद के चलते उसके एक दोस्त ने गोली चला दी, जिससे नीरज की मौके पर ही मौत हो गई।