LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar News: बिहार की महिला का दिल्ली में निर्मम हत्या, साधु के वेश में घर में घुसा पति, फिर हथौड़े से पीट पीट कर उतारा मौत के घाट, जानिए पूरा मामला

Bihar News: बिहार की एक महिला को दिल्ली में उसकी के पति ने हथौड़े से मारकर हत्या कर दी। पति पहले साधु के वेश में घर में घुसा और फिर पत्नी को मौत के घाट उतार दिया।

पति ने की पत्नी की हत्या
पति ने की पत्नी की हत्या- फोटो : प्रतिकात्मक

Bihar News:  दक्षिणी दिल्ली के नेब सराय इलाके में एक दिल दहला देने वाला हत्याकांड सामने आया है। 50 वर्षीय महिला किरण झा की बुधवार तड़के उसके अलग रह रहे पति प्रमोद झा उर्फ पप्पू (60) ने घर में घुसकर हथौड़े से पीट-पीटकर हत्या कर दी। पुलिस के मुताबिक, आरोपी पति साधु के वेश में घर में घुसा और वारदात को अंजाम दिया।

खून से लथपथ मिली पत्नी

डीसीपी (साउथ) अंकित चौहान ने बताया कि यह हमला पूरी तरह से योजनाबद्ध था। किरण को सुबह करीब 4 बजे उसकी बहू ने खून से लथपथ हालत में पाया और पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस जांच में सामने आया है कि किरण पिछले 10 वर्षों से घरेलू हिंसा के चलते अपने पति से अलग रह रही थी और नेब सराय में बेटे दुर्गेश, बहू कमल झा और पोती के साथ रहती थी। दुर्गेश बिहार के दरभंगा में एक माइक्रोफाइनेंस कंपनी में कार्यरत हैं।

साधु के रुप में घर में किया प्रवेश

अधिकारियों के अनुसार, प्रमोद 1 अगस्त को बिहार के मुंगेर जिले से दिल्ली आया था। उसने अपने परिवार को धोखा देने और घर में प्रवेश पाने के लिए साधु का रूप धारण किया। प्रारंभिक जांच में यह भी पता चला है कि आरोपी के पास कोई स्थायी आमदनी का स्रोत नहीं था और वह अपनी पत्नी पर बिहार लौटने और खर्च उठाने के लिए दबाव बना रहा था। जिसे किरण ने साफ तौर पर नकार दिया था।

बिहार आने से किया इनकार तो कर दी हत्या

किरण की बेटी रोमा ने पुलिस को बताया कि उसकी मां लंबे समय से अपने पति के शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का शिकार रही थी। कुछ महीने पहले बिहार में एक पारिवारिक कार्यक्रम के दौरान प्रमोद ने सुधरने का दिखावा किया था। लेकिन जब किरण ने दोबारा उसके साथ जाने से इनकार किया तो उसने यह खौफनाक कदम उठाया।

NSIT
Nsmch

सीसीटीवी में कैद हुआ वारदात

पुलिस ने मौके से हत्या में इस्तेमाल किया गया हथौड़ा बरामद कर लिया है। वहीं, घर के सामने लगे सीसीटीवी फुटेज में आरोपी को रात 12:50 बजे कपड़े बदलते और फिर घर से बाहर निकलते देखा गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश शुरू कर दी है और दिल्ली के रेलवे स्टेशनों व बस अड्डों पर टीमें तैनात की गई हैं। डीसीपी ने कहा कि, हम आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कई सुरागों पर काम कर रहे हैं। जल्द ही उसे पकड़ लिया जाएगा।