LATEST NEWS

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

Bihar Voter Rights Yatra: 'भाजपा 'वोट चोरी' कर सत्ता में बनी हुई है', VIP के नेता मुकेश सहनी ने जोरदार हमला

Bihar Voter Rights Yatra: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक मुकेश सहनी वोटर अधिकार यात्रा के तहत अररिया पहुंचे। उन्होंने भाजपा पर वोट चोरी का आरोप लगाया और राहुल गांधी के नेतृत्व में लड़ाई जारी रखने की बात कही।

 Bihar Voter Rights Yatra
VIP संस्थापक मुकेश सहनी का बड़ा बयान- फोटो : news4nation

Bihar Voter Rights Yatra: विकासशील इंसान पार्टी (वीआईपी) के संस्थापक और बिहार के पूर्व मंत्री मुकेश सहनी वोटर अधिकार यात्रा के आठवें दिन महागठबंधन के घटक दलों के अन्य प्रमुख नेताओं के साथ आज अररिया पहुंचे। यहां उन्होंने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा वोट की चोरी कर सत्ता में बनी हुई है।  

मुकेश सहनी  ने लोगों से वोट के प्रति सचेत होने की अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस के नेता राहुल गांधी के नेतृत्व में हम लोग वोटर अधिकार यात्रा में निकले हैं। उन्होंने वोट की ताकत को समझाते हुए कहा कि यह वोट का अधिकार सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि जब आजादी मिली तब बाबा साहेब ने हम सभी को एक वोट का अधिकार दिया। इस एक वोट की ताकत है कि जो सरकार भी बनाती है और सरकार हटाती भी है। यह एक वोट पीएम, सीएम चुनती है।  

वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी 

वीआईपी के संस्थापक मुकेश सहनी ने कहा कि जनता पांच साल में एक बार अपना पीएम और सीएम चुनती है, लेकिन अगर यही वोट चोरी हो जाए तो सत्ता में बैठे लोग हमारी नहीं सुनेंगे। आज अगर वोट का अधिकार नहीं होता तो ओबीसी को आरक्षण नहीं मिलता।  उन्होंने कहा कि वोट की रक्षा कर हम वोट चोरों को दिल्ली से खदेड़ने का काम करेंगे। उन्होंने कहा कि हम लोग अपने देश में हैं, यही हमारी पहचान है। उन्होंने कहा कि यह लड़ाई अभी जारी है और हम सभी राहुल गांधी के नेतृत्व में आगे भी यह लड़ाई लड़ेंगे।

पटना से देबंशु की रिपोर्ट