LATEST NEWS

  • डीएम ने लगाया जनता दरबार:  फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा
  • डीएम ने लगाया जनता दरबार: फरियादियों की सुनी समस्याएं, कई मामलों का हुआ ऑन-द-स्पॉट निपटारा

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

Bihar assembly elections 2025: डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने फूंका चुनावी बिगुल!काम के आधार पर NDA सरकार बनाने की अपील

Bihar assembly elections 2025: फारबिसगंज में एनडीए कार्यकर्ता सम्मेलन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने विधानसभा चुनाव 2025 का बिगुल फूंका। जानें उनके भाषण की बड़ी बातें और विकास योजनाएं।

Bihar assembly elections 2025
डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी की अपील- फोटो : SOCIAL MEDIA

Bihar assembly elections 2025: अररिया जिले के फारबिसगंज मिथिला पब्लिक स्कूल के खेल के मैदान में गुरुवार (28 अगस्त 2025) को एनडीए के कार्यकर्ता सम्मेलन में डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने चुनावी बिगुल फूंकते हुए एनडीए के कार्यकर्ताओं से आगामी विधानसभा चुनाव में लग जाने की अपील की।

बतौर मुख्य अतिथि डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आगामी 15 सितंबर को पूर्णिया आ रहे हैं।जहां से पूर्णिया एयरपोर्ट की शुरुआत की जाएगी।उन्होंने कहा कि पूर्णिया से कोलकाता,दिल्ली के लिए सीधे हवाई जहाज उड़ान भरेगी।डिप्टी सीएम ने अपने संबोधन में फारबिसगंज में 142 एकड़ हवाई अड्डे के जमीन से भी उड़ान भरने को लेकर  काम करने की बात कही।उन्होंने कहा कि फारबिसगंज से उड़ान को लेकर डीएम से रिपोर्ट मांगी गई थी।जिसे डीएम के द्वारा भेज दिया गया है।

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 

डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी ने 2005 से पहले और 2005 से बाद वाले बिहार का विश्लेषण करते हुए कहा कि जिस समय बिहार से झारखंड अलग हुआ था,उस समय बिहार का राजस्व 13 फीसदी और झारखंड का राजस्व 87 फीसदी था।बिहार में केवल बालू और लालू बचा था।बावजूद इसके इस बार के बजट पेश के दौरान अपना सीना 56 इंच का हो जाने की बात करते हुए कहा कि झारखंड एक घंटा पहले बजट पेश किया और उसका बजट 1.40 लाख करोड़ का था और बिहार का बजट 3.17 लाख करोड़ का बजट पेश किया गया। उन्होंने कहा कि बिहार में 2005 तक में साढ़े सात लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया।उन्होंने कहा कि आज के तारीख में 11 लाख लोगों को नौकरी और 39 लाख लोगों को रोजगार देने का काम किया है।

बिहार में 13 वंदे भारत के चलने का काम

बिहार में 13 वंदे भारत के चलने के साथ बिहार में आम से लेकर खास तक के लिए बनाए गए योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि बिहार में विकास और उद्योग को रफ्तार देने के लिए बिहार में उद्यमियों को एक सौ करोड़ लगाने पर 40 करोड़ की सब्सिडी बिहार सरकार द्वारा देने और एक रुपैया के दर से जमीन मुहैया कराने के लिए सरकार की प्रतिबद्धता की बात कही।उन्होंने कहा कि 2005 में 17 लाख परिवारों को बिजली कनेक्शन था लेकिन आज के दिन में 2 करोड़ 14 लाख लोग परिवारों को बिजली का कनेक्शन दिया गया जिसमें एक करोड़ 70 लाख परिवारों का बिजली बिल शून्य है।उन्होंने राहुल गांधी और तेजस्वी प्रसाद को भी एसआईआर के मामले में आड़े हाथ लिया और कहा कि जो भारत का नागरिक नहीं है भारत का मतदाता नहीं हो सकता।

NSIT
Nsmch

बिहार सरकार के मंत्री रहे मौजूद

कार्यकर्ता सम्मेलन को बिहार सरकार के मंत्री महेश्वर हजारी, हरी सहनी,विजय कुमार मंडल,सांसद प्रदीप कुमार सिंह,विधान पार्षद संजय सिंह,विधायक विद्यासागर केशरी उर्फ मंचन केशरी,जयप्रकाश यादव,पूर्व विधायक मायानन्द ठाकुर,लक्ष्मी नारायण मेहता,देवयंती देवी,लोजपा के युवा के प्रदेश अध्यक्ष वेद प्रकाश पांडेय,हम के राष्ट्रीय सचिव शंभू मांझी,राष्ट्रीय लोक मोर्चा के उपाध्यक्ष योगेन्द्र कुमार समेत एनडीए के घटक दलों के जिलाध्यक्ष एवं अन्य नेताओं ने भी संबोधित किया।सम्मलेन की अध्यक्षता जदयू के जिलाध्यक्ष आशीष पटेल और संचालन भाजपा जिलाध्यक्ष आदित्य नारायण झा ने किया। मौके पर एनडीए के नेताओं में मुख्य पार्षद वीणा देवी,शंभू साह,पंडित अजय कुमार झा,सुरेश केशरी,चांदनी सिंह,प्रवीण कुमार,विभाष मेहता,प्रताप नारायण मंडल,रमेश सिंह,पवन मिश्रा,दिलीप पटेल,इंजीनियर बबलू यादव,चंद्रकला राय,बीरेंद्र प्रसाद मिंटू,मूलचंद गोलछा,संचिता मंडल,आकाश राज,अनूप जायसवाल,गुंजन सिंह,करण कुमार,रमेश मेहता सहित बड़ी संख्या में एनडीए के नेता और कार्यकर्ता मौजूद थे।

अररिया से राजेश कुमार की रिपोर्ट