LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Bihar inter result - इंटर परीक्षा में सेकेंड आने से निराश छात्रा ने की जान देने की कोशिश, गंभीर हालत में पटना रेफर

bihar inter result - बिहार इंटर परीक्षा में सेकेंड आने से निराश छात्रा ने फांसी लगाकर आत्महत्या करने की कोशिश की।परिवार के लोगों का कहना है कि वह परीक्षा में कम नंबर आने से निराश थी। हमलोग ने समझाया, लेकिन फिर भी उसने यह कदम उठा लिया।

Bihar inter result - इंटर परीक्षा में सेकेंड आने  से निराश छ
इंटर छात्रा ने की जान देने की कोशिश- फोटो : NEWS4NATION

Arrah - BSEB द्वारा मंगलवार को इंटर परीक्षा का रिजल्ट जारी किया गया। जिसके बाद कई छात्र परिणाम से बेहद खुश नजर आए। वहीं कई छात्र ऐसे भी रहे। जो अपने मार्क्स से नाखुश थे। भोजपुर जिले की एक छात्रा भी इनमें से एक है। जो इंटर परीक्षा में सेंकेड आना बर्दाश्त नहीं कर पाई और फांसी लगाकर अपनी जान देने की कोशिश, हालांकि समय रहते परिवार के लोग उसे अस्पताल लेकर पहुंच गए।लेकिन हालत गंभीर होने के कारण उस पटना रेफर कर दिया गया है। 

घटना जिले के पवना थाना क्षेत्र की है। छात्रा की मां ने बताया कि मंगलवार की दोपहर इंटरमीडिएट का रिजल्ट निकला। बेटी भी अपना रिजल्ट देखने गई थी। परीक्षा में सेकेंड डिवीजन आने से वह काफी दुखी हो गई थी। घर आने के बाद काफी रो रही थी। मां ने बताया कि  हमलोगों ने उसे काफी समझाया। उसे अगली बार अच्छे से तैयारी करने के बाद फिर से प्रयास करने को भी कहा, लेकिन वह लगातार रो रही थी।

उसे समझाने के बाद हमलोग उसके पास से जैसे ही हटे उसने दुपट्टे से फांसी लगाकर खुदकुशी करने लगी। तभी हमारी नजर पड़ी। उसके गले से दुपट्टे का फंदा निकालकर उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए आरा सदर अस्पताल लाया।

पटना किया गया रेफर

सदर अस्पताल में जांच के बाद उसे पटना रेफर कर दिया गया। यहां ऑन ड्यूटी डॉक्टर ने बताया कि फांसी लगने से छात्रा की गले की हालत काफी खराब हो गई थी। सांस लेने बहुत परेशानी हो रही थी। जिसके कारण उसे रेफर किया गया।

NSIT
Nsmch