LATEST NEWS

  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व जरूरी दस्तावेज गायब
  • सदर अस्पताल में चोरों का आतंक: प्रसूति वार्ड के पास से गर्भवती महिला का बैग चोरी, नकदी व

  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी भावभीनी श्रद्धांजलि, बताया अपूरणीय क्षति
  • आर. के. सिन्हा के निधन पर भाजपा परिवार में शोक की लहर: प्रदेश अध्यक्ष संजय सरावगी ने दी

  • Gaurav Rai Social Work
  • किसी के हाथों को रोजगार, किसी के सपनों को पंख… सेवा से सजा गौरव राय का जन्मदिन

  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ ऐसा कारनामा
  • पटना नगर निगम ने रचा इतिहास: म्यूनिसिपल बॉन्ड के जरिए जुटाए 199.99 करोड़, बिहार में पहली बार हुआ

  •  SC-ST case against IIT Patna Registrar
  • 'काबिल मत बनो, दलित बनो, सफलता झक मारकर आएगी' ... IIT पटना के रजिस्ट्रार के खिलाफ आदित्य

Araria Trianga: अररिया में भव्य तिरंगा यात्रा! स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर देशभक्ति का उमड़ा सैलाब, सड़कों पर तिरंगे का जलवा

Araria Trianga: अररिया में भाजपा द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने भाग लिया। सांसद प्रदीप कुमार सिंह ने तिरंगे के सम्मान की शपथ दिलाई और देशभक्ति का संदेश दिया।

 Araria Trianga
अररिया की सड़कों पर तिरंगे का जलवा- फोटो : news4nation

Araria Trianga: स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर अररिया नगर आज तिरंगे के रंग में नहा उठा। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) जिला इकाई द्वारा आयोजित भव्य तिरंगा यात्रा में देशप्रेम की गूंज इतनी तीव्र थी कि हर गली-मोहल्ला “भारत माता की जय” के नारों से थर्रा उठा।

जिला अध्यक्ष आदित्य नारायण झा की अगुवाई और सांसद प्रदीप कुमार सिंह के नेतृत्व में काली मंदिर से निकली यात्रा चांदनी चौक, एडीवी चौक, बस स्टैंड होते हुए आश्रम मोहल्ला स्थित पार्टी कार्यालय तक पहुंची। हाथ में तिरंगा थामे सांसद ने कहा— “तिरंगा हमारे गौरव, सम्मान और बलिदान का प्रतीक है, इसकी रक्षा और सम्मान हर भारतीय का धर्म है।”

यात्रा में शामिल हुए कई लोग

यात्रा में नरपतगंज विधायक जयप्रकाश यादव, फारबिसगंज विधायक विद्या सागर केसरी, भाजपा जिला महामंत्री आकाश राज, कृष्ण कुमार सेनानी, नरपतगंज की पूर्व विधायक देवयंती यादव, भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अजय झा, राजेश कुमार उर्फ इंजीनियर बबलू यादव, पूर्व जिलाध्यक्ष संतोष सुराणा, जिला उपाध्यक्ष नवीन यादव, जिला परिषद सदस्य किरण जुबेर आलम, संजय यादव, राजेश सिंह, भाजयुमो अध्यक्ष दिव्यमूर्ति, शाद अहमद बबलू समेत सैकड़ों कार्यकर्ता शामिल हुए। राष्ट्रगान के साथ यात्रा का समापन हुआ, जहां उपस्थित जनसमूह ने एकता, अखंडता और संविधान की रक्षा का संकल्प दोहराया।

अररिया से राजेश कुमार की रिपोर्ट