LATEST NEWS

  • Chirag attack on Congress
  • Chirag attack on Congress: भागलपुर में चिराग पासवान का कांग्रेस और विपक्ष पर हमला, SIR और EVM को

  • shahrukh khan mannat
  • shahrukh khan mannat: शाहरुख के मन्नत से जुड़ा अनिल कपूर ने खोला खास राज, बताया कैसे पूरा हुआ

  • Sukesh Chandrashekhar case
  • Sukesh Chandrashekhar case: सुकेश चंद्रशेखर के 200 करोड़ की ठगी मामले में नोरा फतेही को समन, 2

  • winter riding mask
  • winter riding mask: सर्दियों में बाइक चलाते समय ठंडी हवा से बचाएगा विंटर राइडिंग मास्क, जानें कीमत और

  • Munger Railway
  • Munger Railway: मुंगेर के जमालपुर IRIMEE में दो दिवसीय तकनीकी संगोष्ठी शुरू, वंदे भारत ट्रेनसेट पर होगी चर्चा

Araria Acid Attack:अररिया में तेजाब से हमला, 10 युवक झुलसे, 3 की हालत गंभीर, मचा कोहराम

बिहार के अररिया जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ तेजाब से हमले में 10 युवक झुलस गए। इस हमले में 3 युवकों की हालत गंभीर है, और उनकी आंखों की रोशनी जाने की आशंका जताई जा रही है।

Araria Acid Attack:अररिया में तेजाब से हमला, 10 युवक झुलसे,

N4N डेस्क: बिहार के अररिया जिले में एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ तेजाब से हमले में 10 युवक झुलस गए. इस हमले में 3 युवकों की हालत गंभीर है और उनकी आंखों की रोशनी जाने की आशंका जताई जा रही है. तीनो  की नाजुक हालत को देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया गया है.

यह घटना बुधवार की रात आरएस थाना क्षेत्र के धामा पंचायत के मटियारी गांव में हुई. बताया जाता है कि कुछ युवक रंजीत यादव के घर पर जमा होकर स्मैक का नशा कर रहे थे. इसी दौरान रंजीत यादव मौके पर पहुंचा और स्मैक का नशा करने वाले युवकों को समझा बुझाकर वापस लौट गया. रंजीत के मौके से लौटने के बाद स्मैक का नशा करने वाले युवकों ने रंजीत यादव के भांजे की साइकिल तोड़ दी और गाली गलौज करने लगे. जब ग्रामीण मौके पर जमा हुए, तो अंदर मौजूद युवकों ने कमरा बंद कर लिया. इसी दौरान ग्रामीणों ने उन पर तेजाब से हमला कर दिया. 

घायल और पुलिस की कार्रवाई

इस हमले में 10 युवक झुलस गए. उन्हें तुरंत अररिया सदर अस्पताल और एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. तीन गंभीर रूप से घायल युवकों को बेहतर इलाज के लिए हायर सेंटर रेफर किया गया है.इस मामले की गंभीरता को देखते हुए, पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए छह लोगों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ कर रही है. गांव में तनाव को देखते हुए भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात किया गया है. दोनों पक्षों की तरफ से पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है और एसपी अंजनी कुमार सिंह ने बताया कि स्थिति नियंत्रण में है.