LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

PM Modi in Bengal: कुहासे ने रोका हेलीकॉप्टर, लेकिन रुका नहीं मोदी का तूफानी दौरा, टीएमसी के महाजंगलराज को खत्म करने का पीएम मोदी का ऐलान, कहा- बंगाल में डबल इंजन सरकार की है पुकार

PM Modi in Bengal: पश्चिम बंगाल में तरक्की की नई सुबह की उम्मीद लिए नादिया जिले के ताहेरपुर में हजारों अवाम इकट्ठा हुई थी, लेकिन घने कुहासे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं होने दिया।

PM Modi s announcement to end TMC s Mahajungalraj
टीएमसी के महाजंगलराज को खत्म करने का पीएम मोदी का ऐलान- फोटो : social Media

PM Modi in Bengal: पश्चिम बंगाल में तरक्की की नई सुबह की उम्मीद लिए नादिया जिले के ताहेरपुर में हजारों अवाम इकट्ठा हुई थी, लेकिन घने कुहासे ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हेलीकॉप्टर लैंड नहीं होने दिया। कोलकाता एयरपोर्ट से दो बार कोशिश के बाद हेलीकॉप्टर वापस लौट आया। मगर मोदी की हिम्मत और जनता से जुड़ाव ने कोई रुकावट नहीं मानी उन्होंने मोबाइल फोन से वर्चुअल संबोधन कर सभा को संबोधित किया और टीएमसी सरकार पर ताबड़तोड़ हमले बोले। 

सर्वप्रथम मोदी ने खराब मौसम के लिए क्षमाप्रार्थी होते हुए कहा कि कुहासे की वजह से वह व्यक्तिगत रूप से नहीं पहुंच सके। साथ ही, रैली में आने के क्रम में रेल हादसे में शहीद हुए भाजपा कार्यकर्ताओं के परिवारों के प्रति गहन संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की। उन्होंने कहा कि हम उनके साथ हैं। यह दुर्घटना घने कोहरे की वजह से हुई, जिसमें कुछ कार्यकर्ता शिकार बने।

Diarch GO

मोदी  ने नादिया की पवित्र भूमि को याद करते हुए कहा कि यह चैतन्य महाप्रभु की करुणा और भक्ति की धरती है, साथ ही ऋषि बंकिम चंद्र की वंदेमातरम वाली भूमि। फिर सीधा हमला बोलते हुए टीएमसी और ममता बनर्जी की सरकार पर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि टीएमसी घुसपैठियों को बचाने के लिए SIR (स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन) का विरोध कर रही है। गो बैक मोदी के नारे लगाने वाले घुसपैठियों के लिए चुप हो जाते हैं  यही टीएमसी का असली चेहरा है!

बिहार का उदाहरण देते हुए मोदी  ने कहा कि पिछले महीने बिहार ने विकास के लिए एनडीए को प्रचंड बहुमत दिया। गंगा जी बिहार से बहकर बंगाल पहुंचती है, और बिहार ने भाजपा के विजय का रास्ता बना दिया। बिहार ने जंगलराज को नकार दिया, अब बंगाल में महाजंगलराज से मुक्ति चाहिए। हर बच्चा, हर गांव, हर गली कह रहा है -"बाचते चाई, बीजेपी चाई!"मोदी ने टीएमसी पर कमीशनखोरी का आरोप लगाया। हजारों करोड़ के प्रोजेक्ट लटके पड़े हैं। उन्होंने कहा, "मोदी का विरोध करें, लेकिन जनता के सपनों को चूर-चूर करने का पाप न करें।" 

NSIT
Nsmch

बंगाल की प्रबुद्ध जनता से पीएम मोदी ने अपील की कि एक बार भाजपा की डबल इंजन सरकार बनाकर देखें। केंद्र की नीतियां हर भाई-बहन के सामर्थ्य को बढ़ा रही हैं। बंगाल को दो बड़े हाई-वे प्रोजेक्ट मिले हैं, जो कोलकाता और सिलीगुड़ी की कनेक्टिविटी मजबूत करेंगे।यह संबोधन बंगाल में परिवर्तन की लहर का आगाज है। मोदी की दूरंदेशी और जनहितैषी सोच से बंगाल जल्द ही महाजंगलराज से मुक्त होकर विकसित बंगाल बनेगा। भाजपा की डबल इंजन सरकार ही अवाम की असली हितैषी साबित होगी!