LATEST NEWS

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

  • Bihar Teacher Crime:  गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के हत्थे चढ़ा, तत्काल सस्पेंड
  • Bihar Teacher Crime: गुरु-शिष्या का पवित्र रिश्ता शर्मसार, छात्रा को नेपाल ले जा रहा शिक्षक SSB के

  • Former Rajya Sabha MP RK Sinha
  • आरके सिन्हा का निधन, भाजपा पूर्व राज्यसभा सांसद ने SIS security से हजारों बिहारियों को दिया रोजगार

कोलकाता से दिल्ली तक ईडी रेड के खिलाफ TMC का हल्ला बोला... ममता बनर्जी ने अमित शाह को बताया नॉटी होम मिनिस्टर

ममता बनर्जी ने ईडी की कार्रवाई को केंद्र के इशारे पर टीएमसी को परेशान करने के हथकंडे का रूप कहा था. उन्होंने अमित शाह पर तंज कसते हुए उन्हें देश का नॉटी होम मिनिस्टर कहा था.

TMC protests outside Amit Shahs office
TMC protests outside Amit Shahs office- फोटो : news4nation

 Mamata Banerjee : प्रवर्तन निदेशालय द्वारा पश्चिम बंगाल में सत्तारूढ़ टीएमसी की राजनीतिक रणनीति से जुड़ी संस्था आई-पैक और उससे संबंधित लोगों पर हुई छापेमारी के खिलाफ ममता बनर्जी की पार्टी ने शुकवार को कोलकाता से दिल्ली तक हमला बोला. केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार पर केंद्रीय एजेसियों का दुरूपयोग करने का आरोप लगाते हुए टीएमसी ने दिल्ली में गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर भी प्रदर्शन किया. वहीं एक दिन पहले ममता बनर्जी ने ईडी की कार्रवाई को केंद्र के इशारे पर टीएमसी को परेशान करने के हथकंडे का रूप कहा था. उन्होंने अमित शाह पर तंज कसते हुए उन्हें देश  नॉटी होम मिनिस्टर कहा था.

दिल्ली में तृणमूल कांग्रेस के कई सांसदों ने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर जोरदार प्रदर्शन किया. प्रदर्शन में तृणमूल कांग्रेस की सांसद महुआ मोइत्रा, राज्यसभा सांसद डेरेक ओ'ब्रायन और कीर्ति आजाद भी शामिल थे. वहीं दिल्ली पुलिस ने प्रदर्शनकारी सांसदों को हिरासत में लेना शुरू किया. सांसदों को हिरासत में लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट थाने ले जाया गया. तृणमूल कांग्रेस नेतृत्व ने इसे सत्ता का दुरुपयोग करार दिया. 

पुलिस का कहना है कि बिना अनुमति प्रदर्शन करने के कारण कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए कार्रवाई करनी पड़ी। उधर, पुलिस हिरासत से छूटने के बाद तृणमूल सांसदों ने केंद्र सरकार को जमकर घेरा। TMC सांसद कीर्ति आज़ाद ने I-PAC ऑफिस पर ED की छापेमारी पर कहा, "हम लोग शांतिपूर्ण तरीके से अमित शाह के कार्यालय के बाहर ED की छापेमारी के विरूद्ध प्रदर्शन कर रहे थे लेकिन प्रश्न उठता है कि ED की रेड विशेष तौर पर और जबरदस्ती तौर पर क्यों किए जा रहे हैं? उन्होंने कहा कि अमित शाह ने खुद कहा था कि हिमंत बिस्वा सरमा को जेल में जालेंगे, अजीत पवार के विरूद्ध प्रधानमंत्री ने कहा था कि 70 हजार करोड़ का घोटाला हुआ था, बंगाल के एक नेता सुवेंदु अधिकारी को भी 5 लाख रुपये की हेरा-फेरी करते देखा गया था। 

उन्होंने कहा कि क्या ED केवल उन विरोधियों के खिलाफ काम कर रही है जिसके खिलाफ वे (भाजपा) जीत नहीं सकते? क्या भाजपा की हिम्मत नहीं कि वे वहां (पश्चिम बंगाल) आकर ममता बनर्जी के खिलाफ जीत सकें? कीर्ति आजाद ने कहा कि आज 2 बजे हमारी नेत्री कोलकाता की सड़कों पर मार्च करेंगी ED के असंवैधानिक कार्रवाई पर। गैर राजनीतिक रूप से हम पर जो कार्रवाई की गई है उसके खिलाफ हमें कुछ नहीं कहना, यह जो भी किया गया है, जो भी रेड हुई है वह उचित नहीं अनुचित है।"

NSIT
Nsmch

वहीं TMC सांसद महुआ मोइत्रा ने कहा, "हमें हिरासत में लेकर पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन लाया गया है। हम केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के कार्यालय के बाहर शांति से विरोध प्रदर्शन कर रहे थे, जिन्होंने अपने प्रवर्तन निदेशालय, 'वसूली निदेशालय' को हमारी पार्टी पर लूटपाट करने, राजनीतिक जासूसी करने और हमारे चुनाव डेटा और दस्तावेज़ चुराने के लिए भेजा। वे हमें, जन प्रतिनिधियों को, यहाँ घसीटकर लाए, ED सिर्फ़ विपक्ष के लिए ही क्यों है? किसी और विपक्षी नेता में वह हिम्मत नहीं है जो दीदी (ममता बनर्जी) ने कल हमारी पार्टी के दस्तावेज़ बचाने के लिए किया।"