ममता बनर्जी की भतीजी की संदिग्ध मौत, घर में फंदे से लटका मिला शव

परिजनों के मुताबिक, ममता बनर्जी की भतीजी बृष्टि मुखर्जी पिछले कुछ वर्षों से अवसाद से जूझ रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था।

Mamata Banerjees niece dies
Mamata Banerjees niece dies- फोटो : news4nation

Mamata Banerjees niece dies : पश्चिम बंगाल के बीरभूम जिले में तृणमूल कांग्रेस (TMC) सुप्रीमो ममता बनर्जी की भतीजी बताई जा रही 28 वर्षीय बृष्टि मुखर्जी की मौत का मामला सामने आया है। पुलिस के मुताबिक, मंगलवार को उनका शव रामपुरहाट क्षेत्र के कुसुम्बा गांव स्थित उनके घर की दूसरी मंजिल के एक कमरे में फंदे से लटका मिला।


घटना की जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट और अन्य कानूनी प्रक्रियाओं के बाद मौत की परिस्थितियों का स्पष्ट पता चल सकेगा।

Diarch GO


परिवार ने डिप्रेशन का किया जिक्र

परिजनों के मुताबिक, बृष्टि मुखर्जी पिछले कुछ वर्षों से अवसाद से जूझ रही थीं और उनका इलाज भी चल रहा था। परिवार का यह भी कहना है कि सुप्रीम कोर्ट के एक आदेश के बाद सरकारी सहायता प्राप्त स्कूलों में हुई नियुक्तियां रद्द होने के चलते उन्होंने अपनी नौकरी गंवा दी थी।


पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। मौत के वास्तविक कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच पूरी होने के बाद ही चल सकेगा।

NSIT
Nsmch