LATEST NEWS

  • Katihar Family Performs Pind Daan
  • Patna High Court: प्रेम विवाह से नाराज परिवार ने जिंदा बेटी का किया अंतिम संस्कार,शादी के जोड़े

  • Patna HC Seeks Action on Encroachment Along Motihari Canal
  • Patna High Court: मोतिहारी की ऐतिहासिक नहर पर अतिक्रमण मामले में पटना हाईकोर्ट सख्त, 110 कब्जाधारियों को नोटिस

  • Bihar News:  गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और जवान
  • Bihar News: गश्ती के दौरान पुलिस गाड़ी बिजली के पोल से टकराई गाड़ी, बाल-बाल बचे अधिकारी और

  • Maner PACS President Murder Case
  • पटना STF की बड़ी कार्रवाई: पैक्स अध्यक्ष हत्याकांड का वांछित आरोपी प्रिंस कुमार गिरफ्तार

  • Anant Singh
  • सुप्रीम कोर्ट से झटका लगते ही अनंत सिंह का बड़ा आरोप, नीरज कुमार ने कराई दुलारचंद यादव

ममता बनर्जी नहीं देंगी इस्तीफा, मीडिया के सामने किया ऐलान- हारे नहीं, हराया गया, चुनाव आयोग पर बड़ा हमला

ममता ने कहा कि मेरा लक्ष्य बिल्कुल साफ है। अब मैं एक आम व्यक्ति की तरह INDIA गठबंधन को मजबूत करूंगी। अभी मेरे पास कोई पद नहीं है, इसलिए मैं एक सामान्य नागरिक हूं।

Mamata Banerjee
Mamata Banerjee - फोटो : news4nation

Mamata Banerjee : ममता बनर्जी ने मंगलवार को कहा कि वे मुख्यमंत्री पद से इस्तीफा नहीं देंगी। ममता ने कहा कि भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर ये पूरा गेम खेल रही थी, इसका नतीजा रहा कि खों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए, जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित हुए। उन्होंने कहा कि हम चुनाव हारे नहीं बल्कि हमें हराया गया है। उनके इस्तीफा देने के सवाल पर उन्होंने साफ कहा कि हम इस्तीफा नहीं देंगे।

दरअसल, ममता बनर्जी ने विधानसभा चुनाव के नतीजों को लेकर तीखी प्रतिक्रिया दी है। मंगलवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में उन्होंने कहा कि उनकी पार्टी चुनाव नहीं हारी, बल्कि उसे हराया गया है। ममता ने सीधे तौर पर चुनाव आयोग पर सवाल उठाते हुए उसे इस पूरे घटनाक्रम का “मुख्य विलेन” बताया। उन्होंने आरोप लगाया कि विशेष पुनरीक्षण (SIR) के नाम पर लाखों मतदाताओं के नाम वोटर लिस्ट से हटा दिए गए, जिससे चुनाव परिणाम प्रभावित हुए। ममता बनर्जी ने यह भी दावा किया कि भाजपा ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर करीब 100 सीटें “लूट” लीं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी लड़ाई भाजपा से ज्यादा चुनाव आयोग से है और इस मुद्दे को वे आगे भी उठाती रहेंगी। उन्होंने संकेत दिया कि इस मामले में पार्टी कानूनी और लोकतांत्रिक विकल्पों पर भी विचार कर सकती है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकर ने लोकतंत्र की हत्या करने वाला कृत्य किया है। यह सिर्फ पश्चिम बंगा में नहीं हुआ बल्कि महाराष्ट्र, बिहार, हरियाणा सहित कई राज्यों में हुआ है।

ममता ने कहा, चुनाव से दो दिन के पहले भाजपा ने बंगाल में लोगों की गिरफ्तारियां शुरू करवा दीं। भाजपा चुनाव आयोग के साथ मिलकर ये पूरा गेम खेल रही थी। PM मोदी और अमित शाह ने चुनाव आयोग के साथ मिलकर 93 लाख लोगों के नाम SIR से काट दिए। उन्होंने कहा, मैंने अपने जीवन में ऐसा चुनाव कभी नहीं देखा। मैं 2004 में अकेली थी, लेकिन ऐसा कभी नहीं देखा। सोनिया गांधी, राहुल गांधी, अरविंद केजरीवाल, उद्धव ठाकरे और अखिलेश यादव सभी ने मुझसे फोन पर बात की। मैंने उन्हें स्पष्ट किया कि मैं इंडी गठबंधन के साथ हूं।

NSIT
Nsmch

उन्होंने कहा कि हमने पूरे सिस्टम के खिलाफ लड़ाई लड़ी। प्रधानमंत्री और गृह मंत्री भी इसमें सीधे तौर पर शामिल हैं। SIR में 90 लाख नाम हटा दिए गए थे। जब हम कोर्ट गए, तब 32 लाख नाम वापस जोड़े गए। उन्होंने बहुत गंदे और चालाक तरीके अपनाए।