LATEST NEWS

  • RJD MP Sudhakar Singh and Bihar DG Kundan Krishnan Legal Clash
  • Bihar News: बिहार की सियासत में उबाल, पढ़िए सुधाकर सिंह और डीजी कुंदन कृष्णन के तल्ख विवाद का

  • Sanjay Jha hit Backs Anant Singh
  • संजय झा की चेतावनी अनंत सिंह पर कार्रवाई में कोई ढिलाई नहीं, नीरज कुमार ने जीत के बाद

  •  Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी, पटना में सुरक्षा सख्त, कई रास्तों पर बैरिकेडिंग
  • Bihar Daroga Recruitment: दरोगा भर्ती मेंस परीक्षा रद्द होने के विरोध में आज सड़क पर उतरेंगे अभ्यर्थी,

  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और जन सुराज का भी खुला खाता, पढ़िए पूरा गणित
  • Bihar MLC Election Results: बिहार MLC चुनाव में बड़ा उलटफेर! BJP की 3 सीटों पर जीत, RJD-JDU और

  • Muzaffarpur NIA to Probe Fake Aadhaar
  • Bihar Crime: बिहार में फर्जी आधार-पासपोर्ट नेटवर्क पर NIA की नजर, मास्टरमाइंड एजाज कमर का खंगाला जाएगा पूरा

Teacher News: महिला टीचर भूली लोक-लाज ! आधे उम्र के छात्र के साथ क्लास में ही बन गई दुल्हनिया

Teacher News: सोशल मीडिया पर यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में महिला टीचर क्लास रुम में ही फर्स्ट ईयर के छात्र के साथ शादी की रस्में निभा रही है।

वायरल वीडियो
Female teacher marries a student- फोटो : twitter

Teacher News:  सोशल मीडिया पर इन दिनों एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। जहां एक विश्वविद्यालय की प्रोफेसर फर्स्ट ईयर के छात्र के साथ क्लासरुम में शादी करती दिख रही है। वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वहीं इस मामले में कॉलेज प्रशासन जांच कर प्रोफेसर को छुट्टी पर भेज दिया है। वीडियो पश्चिम बंगाल का बताया जा रहा है। जानकारी अनुसार वायरल वीडियो पश्चिम बंगाल के मौलाना अबुल कलाम आजाद प्रौद्योगिकी विश्वविद्यालय (MAKAUT) के एक कक्षा का है। जहां महिला प्रोफेसर द्वारा छात्र के साथ विवाह संबंधी रस्में निभाई जा रही है। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद विवाद खड़ा हो गया है। अधिकारियों ने बुधवार को मामले की जांच के आदेश दिए हैं।

क्या है मामला?

नादिया जिले के हरिंगहाटा स्थित विश्वविद्यालय के मनोविज्ञान विभाग का यह मामला तब सामने आया जब सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हुआ। इसमें प्रोफेसर को दुल्हन की तरह सजे हुए एक छात्र के साथ ‘सिंदूर दान’ और ‘माला बदल’ जैसी हिंदू बंगाली विवाह रस्में निभाते देखा जा सकता है।

प्रोफेसर का बचाव

विवाद के बाद प्रोफेसर ने सफाई देते हुए इसे 'साइको-ड्रामा' बताया, जो उनके विषय की पढ़ाई का हिस्सा था। उन्होंने दावा किया कि वीडियो केवल विभागीय उद्देश्य के लिए रिकॉर्ड किया गया था, लेकिन इसे गलत मंशा से लीक किया गया।

जांच कमेटी गठित

मामले के बढ़ते विवाद को देखते हुए विश्वविद्यालय प्रशासन ने तीन सदस्यीय जांच समिति का गठन किया है। एमएकेएयूटी के कार्यवाहक कुलपति तापस चक्रवर्ती ने कहा कि प्रोफेसर ने स्पष्ट किया है कि यह अध्ययन प्रक्रिया का हिस्सा था और वीडियो बाहरी प्रसार के लिए नहीं था।

NSIT
Nsmch

प्रोफेसर की प्रतिक्रिया

एक मीडिया चैनल से बातचीत में  प्रोफेसर ने आरोप लगाया कि वीडियो को उनकी छवि खराब करने के लिए जानबूझकर लीक किया गया। उन्होंने कहा कि वह दोषियों के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करा सकती हैं। फिलहाल, जांच पूरी होने तक प्रोफेसर को छुट्टी पर भेज दिया गया है।