LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

इंडिगो फ्लाइट में बम की धमकी से मचा हड़कंप, यात्रियों को विमान से उतारा

Bomb threat on IndiGo flight
Bomb threat on IndiGo flight- फोटो : news4nation

एयरपोर्ट, कोर्ट, स्कूल आदि को बम से उड़ाने की बार बार मिल रही धमकी के बीच शनिवार को एक बार फिर से फ्लाइट में बम होने की धमकी से हड़कंप मच गया। पश्चिम बंगाल के कोलकाता स्थित नेताजी सुभाष चंद्र बोस हवाई अड्डे पर शनिवार सुबह इंडिगो की एक फ्लाइट में बम की आशंका जताई गई, जिसके बाद यात्रियों की सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए विमान को आइसोलेशन बे में ले जाया गया। 

इंडिगो की फ्लाइट 6E-7304 कोलकाता से मेघालय के शिलांग जा रही थी और इसे सुबह 9.15 बजे रवाना होना था। एक प्रेस विज्ञप्ति में अधिकारियों ने बताया कि विमान के शौचालय के अंदर चालक दल के सदस्यों को एक पत्र मिला, जिसके कारण बम की आशंका पैदा हुई। उन्होंने बताया कि यात्रियों के विमान में चढ़ने के दौरान यह पत्र बरामद हुआ। सुरक्षा बढ़ा दी गई है और अधिकारियों द्वारा तलाशी अभियान शुरू कर दिया गया है।

Diarch GO


कोलकाता हवाई अड्डे के निदेशक विक्रम सिंह ने कहा, बोर्डिंग के दौरान, चालक दल के सदस्यों को विमान के शौचालय में एक कागज का टुकड़ा मिला, जिसमें लिखा था कि विमान के अंदर बम है। इसके तुरंत बाद यात्रियों को विमान से उतार दिया गया। जांच प्रक्रिया जारी है।

बम की धमकी से खौफ

बुधवार को तेलंगाना के हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतर्राष्ट्रीय (आरजीआईए) हवाई अड्डे पर भी बम की धमकी से चिंता का माहौल बन गया था, लेकिन अधिकारियों द्वारा गहन जांच के बाद इसे झूठी सूचना घोषित कर दिया गया। अधिकारियों के अनुसार, उन्हें बहरीन से आ रही गल्फ एयर की एक फ्लाइट के आगमन के दौरान विस्फोट की चेतावनी ईमेल पर मिली थी, जिसमें लिखा था, बहरीन से आ रही गल्फ एयर 274 के आरजीआईए में उतरने पर हैदराबाद हवाई अड्डे के टर्मिनलों में विस्फोट होगा। पुलिस ने अब मामला दर्ज कर लिया है। ईमेल में विमान के उतरने के समय हवाई अड्डे पर विस्फोट की धमकी दी गई थी। ईमेल मिलने तक विमान उतर चुका था। सुरक्षा जांच की गई और कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया, जिससे बम की धमकी झूठी निकली

NSIT
Nsmch