LATEST NEWS

  • Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं, राजस्व अधिकारी उज्ज्वल कुमार को मिला प्रभार
  • Bihar News : शाहकुंड सीओ हर्षा कोमल को काम में लापरवाही पड़ा महंगा, तत्काल प्रभाव से हटाई गईं,

  • बिहार सरकार का कड़ा कदम : पूर्व विधायक नीलम देवी से छीना गया सरकारी बंगला, 25 नवंबर तक मॉल रोड स्थित आवास खाली करने का आदेश
  • बिहार सरकार का कड़ा कदम : पूर्व विधायक नीलम देवी से छीना गया सरकारी बंगला, 25 नवंबर तक

  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस ने दो आरोपियों को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मोतिहारी में दबंगों ने खेत देखने गए युवक का अपहरण कर बेरहमी से पीटा, पुलिस

  • विप चुनाव के मतगणना में राजद को गड़बड़ी की आशंका :  मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन, दी यह चेतावनी
  • विप चुनाव के मतगणना में राजद को गड़बड़ी की आशंका : मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को सौंपा ज्ञापन,

  • पटना में सघन वाहन चेकिंग अभियान : बिना नंबर प्लेट की नई R15 बाइक जब्त, नियमों की अनदेखी करने वालों को कड़ा संदेश
  • पटना में सघन वाहन चेकिंग अभियान : बिना नंबर प्लेट की नई R15 बाइक जब्त, नियमों की अनदेखी

कोलकाता में बीजेपी नेता ने चुपके से पत्रकार संग रचाया ब्याह, कई दिग्गजों ने नव-दंपति को दिया आशीर्वाद

भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और फिल्म निर्देशक आखिरकार मशहूर पत्रकार स्वर्णाली सरकार के साथ परिणय सूत्र में बंध गए हैं।

BJP Leader Shankudeb Panda Marries Journalist Swarnali
बीजेपी नेता ने चुपके से रचाया ब्याह- फोटो : social Media

BJP leader wedding:  पश्चिम बंगाल के सियासी गलियारों से लेकर मीडिया और सिनेमाई हलकों तक, इस वक्त सिर्फ एक ही महफ़िल और उसकी सुर्ख़ियों की गूंज है। भारतीय जनता पार्टी के कद्दावर नेता और फिल्म निर्देशक शंखुदेव पंडा आखिरकार मशहूर पत्रकार स्वर्णाली सरकार के साथ परिणय सूत्र  में बंध गए हैं। राजधानी कोलकाता के हुगली नदी पर तैरते आलीशान होटल पोलो फ्लोटेल में आयोजित इस सादगी भरे मगर बेहद रसूख़दार समारोह ने सूबे का सियासी पारा और बढ़ा दिया है।

पंडा और स्वर्णाली के बीच लंबे अरसे से जारी रिश्ते के कयासों पर  आधिकारिक तौर पर मुहर लग गई। इस शादी की सबसे बड़ी ख़ासियत यह रही कि इसमें बंगाल की कमान संभालने वाले मुख्यमंत्री शुभेंदु अधिकारी ने खुद शिरकत की और नए जोड़े पर अपनी दुआओं की बौछार की। इनके अलावा केंद्रीय मंत्री सुकांत मजूमदार और वरिष्ठ नेता तापस रॉय समेत बीजेपी के  दिग्गज इस महफ़िल के गवाह बने। केंद्रीय मंत्री मजूमदार ने सोशल मीडिया (एक्स) पर तस्वीरें साझा कर इस जोड़ी की कामयाबी और खुशहाली के लिए दिली मुबारक़बाद पेश की।

इस हाई-प्रोफाइल शादी का एक और पहलू बेहद दिलचस्प है। पत्रकार स्वर्णाली सरकार, जो पहले से ही दो बेटियों की सिंगल मदर होने के अपने फ़ैसले को लेकर समाज में एक साहसी मिसाल पेश कर चुकी हैं, के जीवन में अब शंखुदेव पंडा के तौर पर एक नए हमसफ़र की एंट्री हुई है।

सियासी और पारिवारिक हलचल के बीच, शंखुदेव पंडा ने अपनी पेशेवर ज़िंदगी में भी एक बड़ा मास्टरस्ट्रोक खेलने की तैयारी कर ली है। उन्होंने हाल ही में कोलकाता के उस बहुचर्चित 'आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप-मर्डर कांड' (अगस्त 2024) पर एक नई फिल्म बनाने का ऐलान किया है, जिसने देश की सियासत को हिलाकर रख दिया था। राणा सरकार के प्रोडक्शन में बनने जा रही इस फिल्म की शूटिंग अगस्त से शुरू होने की उम्मीद है। अब देखना यह है कि शंखुदेव पंडा की ज़िंदगी का यह नया शुरुआत उनके सियासी और फिल्मी करियर को कितनी बुलंदियों पर ले जाता है।

NSIT
Nsmch