LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

अब ना घुसपैठ होगा, ना ही हिंदू रहेगा असुरक्षित... मुख्यमंत्री को अमित शाह की खुली चुनौती, ऐसे बनेगी भाजपा सरकार

अमित शाह ने कहा, “ममता सरकार घुसपैठ रोकने में पूरी तरह विफल रही है। भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां ऐसा सुरक्षा तंत्र बनेगा कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा।

Amit Shah
Amit Shah - फोटो : news4nation

Amit Shah : पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव से पहले भारतीय जनता पार्टी ने चुनावी बिगुल फूंक दिया है। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को राज्य में ममता बनर्जी सरकार पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बंगाल में भय, भ्रष्टाचार, कुशासन और घुसपैठ चरम पर है। उन्होंने दावा किया कि यदि 2026 में बंगाल में भाजपा की सरकार बनी, तो राज्य की सीमाओं से घुसपैठ पूरी तरह रोकी जाएगी। अमित शाह ने कहा, “ममता सरकार घुसपैठ रोकने में पूरी तरह विफल रही है। भाजपा की सरकार बनने के बाद यहां ऐसा सुरक्षा तंत्र बनेगा कि परिंदा भी पर नहीं मार पाएगा। इसके लिए एक नेशनल ग्रिड तैयार किया जाएगा।”


उन्होंने कहा कि बंगाल कभी उद्योग, शिक्षा और आधुनिकता का केंद्र रहा है। देश का पहला मोटरखाना, स्टील प्लांट, हाईराइज बिल्डिंग, दो बड़े बंदरगाह और आधुनिक विश्वविद्यालय बंगाल की पहचान रहे हैं, लेकिन तृणमूल कांग्रेस के शासन में राज्य की विकास गति पूरी तरह ठप हो गई है। “कम्युनिस्टों ने बंगाल को आधा बर्बाद किया और ममता बनर्जी ने उसे पूरी तरह बर्बाद कर दिया,”.

Diarch GO


2026 में भाजपा सरकार का दावा

गृह मंत्री ने दावा किया कि 2026 के विधानसभा चुनाव में भाजपा दो-तिहाई बहुमत के साथ सरकार बनाएगी। उन्होंने कहा कि सत्ता में आने के बाद भाजपा बंगाल के पुनरुत्थान की शुरुआत करेगी और पूर्वी सीमाओं को सुरक्षित बनाकर राज्य को विकास की नई दिशा देगी। उन्होंने बंगाल की जनता से अपील करते हुए कहा कि कांग्रेस, वामपंथी और तृणमूल कांग्रेस को शासन का अवसर मिल चुका है, अब भाजपा को एक मौका देने का समय आ गया है।


महिलाओं की सुरक्षा और योजनाओं पर सवाल

अमित शाह ने ममता सरकार पर महिलाओं की सुरक्षा में विफल रहने का आरोप लगाया। उन्होंने संदेशखाली और आरजी कर मेडिकल कॉलेज रेप केस जैसे मामलों का जिक्र करते हुए कहा कि बंगाल सरकार महिलाओं को उनका अधिकार और सुरक्षा देने में असफल रही है। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को लागू करने में ममता सरकार को अपने वोट बैंक के खिसकने का डर रहा। शाह के अनुसार, पीएम किसान सम्मान निधि योजना को देर से लागू करने के कारण बंगाल के किसानों को करीब 10 हजार करोड़ रुपये का नुकसान हुआ, जबकि आयुष्मान भारत योजना को आज तक लागू नहीं किया गया।

NSIT
Nsmch


‘15 अप्रैल 2026 के बाद बदलेगा बंगाल’

अमित शाह ने कहा कि बीते 14 वर्षों से बंगाल की पहचान भय और भ्रष्टाचार बन गई है। “15 अप्रैल 2026 के बाद जब बंगाल में भाजपा की सरकार बनेगी, तब बंग गौरव, बंग संस्कृति और बंगाल के पुनर्जागरण की शुरुआत होगी। हम स्वामी विवेकानंद, बंकिमचंद्र चट्टोपाध्याय, गुरुदेव रवींद्रनाथ टैगोर और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के सपनों का बंगाल बनाएंगे,” उन्होंने कहा।


भाजपा के बढ़ते जनाधार का दावा

अमित शाह ने भाजपा के चुनावी प्रदर्शन का जिक्र करते हुए कहा कि 2014 में भाजपा को बंगाल में केवल 2 लोकसभा सीटें और 17 प्रतिशत वोट मिले थे, जबकि 2021 के विधानसभा चुनाव में पार्टी ने 77 सीटें जीतीं। 2024 के लोकसभा चुनाव में भी भाजपा को 39 प्रतिशत वोट मिले। उन्होंने विश्वास जताया कि 2026 में भाजपा प्रचंड बहुमत के साथ बंगाल में सरकार बनाएगी।


बता दें कि अमित शाह का यह बंगाल दौरा दो दिवसीय है और उनका यह दौरा पूरी तरह विधानसभा चुनाव की रणनीति और संगठनात्मक तैयारियों पर केंद्रित है। पश्चिम बंगाल विधानसभा का कार्यकाल 7 मई 2026 तक है और चुनाव मार्च–अप्रैल 2026 में होने की संभावना है। राज्य में कुल 294 विधानसभा सीटें हैं, जहां फिलहाल तृणमूल कांग्रेस की सरकार है।