LATEST NEWS

  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों ने 20 मिनट में पाया काबू
  • पटना के जमाल रोड स्थित प्लास्टिक फूल के गोदाम में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड की 5 गाड़ियों

  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और 4 बाइक किया जब्त
  • Bihar News : गया पुलिस ने 9 शराब कारोबारियों को किया गिरफ्तार, भारी मात्रा में देसी-विदेशी शराब और

  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने शराब की बड़ी खेप के साथ चालक को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : कटिहार में मरीजों की जगह एंबुलेंस में ढोई जा रही थी शराब, कटिहार पुलिस ने

  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया अस्पताल
  • बगहा के दोन में SSB का मानवीय चेहरा: गंभीर रुप से बीमार महिला को 4x4 एंबुलेंस से पहुंचाया

  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting
  • Kanti MLA Ajit Kumar NTPC Meeting: स्थानीय युवाओं को रोजगार, सफाई और CSR विकास कार्यों पर बनी सहमति

Earthquake News: भूकंप के झटके से दहला इलाका, कोलकाता सहित इन इलाकों में डोली धरती, लोगों में दहशत

Earthquake News:

Earthquake
भूकंप के झटके से दहशत - फोटो : social media

Earthquake News:  भूकंप के झटके से एक बार फिर इलाका दहल गया। लोगों में दहशत का माहौल कायम हो गया। दरअसल, पश्चिम बंगाल की राजधानी कोलकाता और उसके आसपास के इलाकों में मंगलवार शाम भूकंप के झटके महसूस किए गए। भारत मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) के एक अधिकारी ने इसकी पुष्टि की है। भूकंप के ये झटके म्यांमार में आए 6.1 तीव्रता वाले भूकंप के कारण महसूस हुए, जिसका असर पूर्वी और पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों तक पहुंचा।

रात 9:05 बजे महसूस हुए झटके

आईएमडी के अनुसार, भूकंप रात करीब 9:05 बजे आया और इसके झटके कुछ सेकेंड तक महसूस किए गए। कोलकाता में ऊंची इमारतों में रहने वाले लोगों और कार्यालयों में काम कर रहे कर्मचारियों ने झटके महसूस होने की बात कही। अचानक कंपन के कारण कई लोग एहतियातन इमारतों से बाहर निकल आए।

Diarch GO

म्यांमार में था भूकंप का केंद्र

अधिकारी ने बताया कि भूकंप का केंद्र म्यांमार में स्थित था। फिलहाल इसके सटीक स्थान और गहराई की जानकारी जुटाई जा रही है। रिक्टर स्केल पर इसकी तीव्रता 6.1 दर्ज की गई है।

नुकसान की कोई तत्काल सूचना नहीं

भूकंप के बाद किसी भी प्रकार के जान-माल के नुकसान की तत्काल कोई सूचना नहीं मिली है। प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और संबंधित एजेंसियां आंकलन में जुटी हैं। भूकंप के झटकों से लोगों में कुछ देर के लिए दहशत का माहौल जरूर बना, हालांकि राहत की बात यह रही कि अब तक किसी बड़े नुकसान की खबर सामने नहीं आई है।

NSIT
Nsmch