LATEST NEWS

  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने  22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा मौत के घाट, गांव में तनाव
  • मधुबनी में सनसनीखेज वारदात : प्रेमी ने 22 वर्षीय नवविवाहिता पूर्व प्रेमिका को चाकू से गोदकर उतारा

  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद
  • Bihar Crime:शराब तस्करी का बड़ा खेल बेनकाब, ट्रक के गुप्त तहखाने से 45 लाख की विदेशी शराब बरामद

  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के बाद पंचायत समिति पति हिरासत मे
  • मोतिहारी में मनरेगा घोटाला: धरातल से मजदूर गायब, ऐप पर 181 की फर्जी हाजिरी, एसडीओ की जांच के

  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर
  • Bihar Crime: रामनवमी की रात बड़ी चोरी, घर से 46 लाख का माल उड़ाकर फरार हुए चोर

  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे मदद,  मानवीय पहल की लोग कर रहे सराहना
  • Bihar Police: नो एंट्री में पकड़े गए ई-रिक्शा चालक, पर्व के मौके पर थाना प्रभारी ने की ऐसे

Patna Crime News: खाली पड़े सरकारी भवन से संदिग्ध हालत में मिला शव, ओवरडोज की आशंका

Patna News: पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र में एक खाली सरकारी भवन से युवक का शव बरामद हुआ है। चेहरे पर चोट के निशान और पास में नशीला इंजेक्शन मिलने से ओवरडोज की आशंका जताई जा रही है। पुलिस पहचान और जांच में जुटी है।

Youth dead body found in Patna
पटना के शास्त्रीनगर के खाली सरकारी भवन से मिला युवक का शव- फोटो : news 4 nation

पटना के शास्त्रीनगर थाना क्षेत्र के नंदनगर स्थित राजकीय कन्या उच्च माध्यमिक विद्यालय के समीप एक खाली सरकारी भवन से बुधवार को एक युवक का शव बरामद किया गया है। मृतक युवक ने जींस और शर्ट पहन रखी थी, लेकिन घटनास्थल पर उसका कोई पहचान पत्र या मोबाइल फोन नहीं मिलने के कारण फिलहाल उसकी पहचान नहीं हो सकी है। पुलिस शव की शिनाख्त के लिए आसपास के थानों और स्थानीय लोगों की मदद ले रही है।

चेहरे पर चोट के निशान और मिले नशीले इंजेक्शन

घटनास्थल पर की गई शुरुआती जांच में चौंकाने वाली बातें सामने आई हैं। मृतक युवक के चेहरे पर चोट के स्पष्ट निशान पाए गए हैं। इसके अलावा, शव के पास से एक नशीला इंजेक्शन और सिरिंज भी बरामद किया गया है, जिससे मौके पर हड़कंप मच गया है। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने फॉरेंसिक साइंस लैब (FSL) की टीम को बुलाकर घटनास्थल की बारीकी से जांच करवाई है और साक्ष्य जुटाए हैं।

सचिवालय डीएसपी ने जताई नशे के ओवरडोज की आशंका

सचिवालय डीएसपी साकेत रंजन ने इस मामले पर जानकारी देते हुए बताया कि पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। प्राथमिक तौर पर घटनास्थल पर मिले इंजेक्शन और सिरिंज को देखते हुए यह अंदेशा जताया जा रहा है कि युवक की मौत नशे के ओवरडोज के कारण हुई होगी। हालांकि, मौत के असली कारणों का आधिकारिक खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट और एफएसएल की अंतिम जांच रिपोर्ट आने के बाद ही हो सकेगा।

स्थानीय लोगों ने बताया असामाजिक तत्वों का अड्डा

स्थानीय निवासियों का कहना है कि यह सरकारी भवन काफी लंबे समय से खाली पड़ा है और इसकी सुधि लेने वाला कोई नहीं है। लोगों का आरोप है कि इस वीरान भवन में दिन-रात असामाजिक तत्वों और नशा करने वालों का अवैध जमावड़ा लगा रहता है। आशंका जताई जा रही है कि मंगलवार की देर रात इसी चक्कर में युवक के साथ कोई अनहोनी हुई होगी। सुबह घटना की सूचना मिलते ही मौके पर भारी भीड़ जमा हो गई, और पुलिस फिलहाल सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर मामले की गहराई से छानबीन कर रही है

NSIT
Nsmch