LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का ऐलान
  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का

  • DMCH Darbhanga Liquor Party
  • मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक करतूत: सर्जिकल वार्ड में 3 महिला और 1 पुरुष कर्मी का वीडियो वायरल, मचा

Avalanche : हिमस्खलन ने मचाई भारी तबाही, चमोली में काम कर रहे 57 बीआरओ मजदूर फंसे

Uttarakhand avalanche
Uttarakhand avalanche - फोटो : news4nation

Avalanche :  उत्तराखंड में हिमस्खलन की एक बड़ी घटना में बड़ी संख्या में मजदूरों के बर्फ में फंस जाने की खबर है. शुक्रवार को चमोली में कम से कम 57 बीआरओ मजदूर हिमस्खलन में फंस गए जो वहां निर्माण परियोजना से जुड़े काम में लगे थे. 

घटना के बाद तीन से चार एंबुलेंस भी भेजी गई हैं, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण बचाव दल को वहां पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। घटना चमोली के माणा गांव में हुई, यहां हाई-वे का काम चल रहा था. इसमें चमोली-बदरीनाथ हाई-वे के निर्माण कार्य में लगे 57 मजदूर दब गए.NDRF, SDRF, ITBP और बॉर्डर रोड ऑर्गेनाइजेशन (BRO) की टीमें मौके पर हैं.

Diarch GO

पुलिस मुख्यालय के प्रवक्ता आईजी नीलेश आनंद भरणे ने बताया, "सीमा क्षेत्र माणा में सीमा सड़क संगठन के कैंप के पास भीषण हिमस्खलन हुआ है, जिसमें सड़क निर्माण में लगे 57 मजदूर फंस गए हैं। इनमें से 10 मजदूरों को बचा लिया गया है और गंभीर हालत में उन्हें माणा के पास सेना के कैंप में भेज दिया गया है।" तीन से चार एंबुलेंस भी भेजी गई हैं, लेकिन भारी बर्फबारी के कारण बचाव दल को वहां पहुंचने में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है.

मौसम विभाग ने 28 फरवरी की देर रात तक उत्तराखंड में भारी बारिश (20 CM तक) का अलर्ट जारी किया है. इस बीच शुक्रवार दोपहर हुए इस हिम स्खलन ने भारी तबाही मचा दी. घटना के बाद तमाम किस्म के राहत एवं बचाव कार्य शुरू किए गए हैं. 

NSIT
Nsmch