LATEST NEWS

  • Patna STF Inspector Hurt
  • Patna Crime: पटना में सरेराह गुंडागर्दी, STF इंस्पेक्टर का हेलमेट से सिर फोड़ा, BJP नेता ज्योति शेखर

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का ऐलान
  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का

Mansa Devi Temple Stampede: मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़, 7 श्रद्धालुओं की मौत, मौके पर मचा हड़कंप

Mansa Devi Temple Stampede: बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मनसा देवी मंदिर में सुबह सुबह भगदड़ मच गई है। भगदड़ में 7 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई है।

मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़
मनसा देवी मंदिर में मची भगदड़- फोटो : social media

Mansa Devi Temple Stampede: इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां मनसा देवी मंदिर में भगदड़ मच गई है। मिली जानकारी अनुसार इस घटना में 7 श्रद्धालुओं की दर्दनाक मौत हो गई है। दरअसल, उत्तराखंड के हरिद्वार जिले में स्थित प्रसिद्ध मनसा देवी मंदिर में रविवार सुबह भीषण भगदड़ मच गई, जिसमें सात श्रद्धालुओं की मौत हो गई और कई अन्य घायल हो गए। हादसा मंदिर में दर्शन के लिए उमड़ी भारी भीड़ के दौरान हुआ।

भगदड़ में 7 लोगों की मौत 

गढ़वाल मंडल के आयुक्त विनय शंकर पांडे ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि भगदड़ में अब तक छह लोगों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि एक अन्य की अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई। उन्होंने बताया कि, मैं स्वयं घटनास्थल के लिए रवाना हो रहा हूं। स्थिति की गंभीरता को देखते हुए प्रशासन मौके पर पहुंच चुका है।

Diarch GO

बिजली का तार गिरने से हुआ हादसा

प्राथमिक जानकारी के अनुसार, मंदिर के पैदल मार्ग पर अचानक बिजली का एक तार टूटकर गिर पड़ा। जिससे श्रद्धालुओं में अफरा-तफरी मच गई। बिजली के करंट और गिरने के डर से लोग इधर-उधर भागने लगे जिससे भगदड़ की स्थिति बन गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, रविवार होने के कारण सुबह से ही मंदिर परिसर में श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी हुई थी। सुरक्षा व्यवस्था और भीड़ नियंत्रण के उपाय नाकाफी साबित हुए। जिससे हालात बिगड़ गए।

राहत बचाव कार्य जारी

फिलहाल मंदिर परिसर को श्रद्धालुओं से खाली करवा दिया गया है और राहत एवं बचाव कार्य जारी है। कई श्रद्धालुओं को अचेत अवस्था में हरिद्वार जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रशासन ने हादसे की जांच के आदेश दे दिए हैं। स्थानीय पुलिस और विद्युत विभाग के अधिकारी भी मौके पर मौजूद हैं और स्थिति की निगरानी कर रहे हैं।

NSIT
Nsmch