LATEST NEWS

  • Daroga Prasad Rai 104th Birth Anniversary
  • सारण की माटी से बिहार की सत्ता के शिखर तक पहुंचे दारोगा बाबू, 104वीं जयंती पर याद किया

  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त  को किया गिरफ्तार
  • पटना पुलिस की बड़ी कार्रवाई, 24 घंटे में हत्या के प्रयास समेत विभिन्न मामलों में आरोपी 48 अभियुक्त

  • Saran Flood News
  • Saran Flood News: गंगा, सरयू, सोन और गंडक के उफान से छपरा के कई पंचायतों का संपर्क टूटा

  •  ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके द्वार’
  • बिहार के 6 करोड़ लोगों की होगी स्वास्थ्य जाँच, निशांत की अपील- ‘जांच एवं उपचार - चिकित्सा आपके

  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया पलायन, एसडीएम ने लिया स्थिति का जायजा
  • Bihar News : कैमूर में दुर्गावती नदी के उफान से कई गांवों में घुसा पानी, ग्रामीणों ने किया

प्रेमी के साथ मौजमस्ती करने के लिए बेच दी पति की किडनी, सारे पैसे लेकर पत्नी आशिक के साथ हुई फरार

पति को धोखा देकर प्रेमी के साथ पत्नी का फरार होने के कई मामले सामने आए हैं। जिसमें कई बार पति के पैसे भी वह लेकर चली जाती है। लेकिन यहां मामला इससे अलग है। यहां पत्नी ने पति की किडनी को ही बेच दिया और उससे मिले सारे पैसे लेकर प्रेमी के साथ भाग गई।

प्रेमी के साथ मौजमस्ती करने के लिए बेच दी पति की किडनी, सारे

Kolkata : पश्चिम बंगाल के हावड़ा जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक महिला ने अपने पति को किडनी बेचने के लिए राजी किया और जब उसने अपनी किडनी 10 लाख रुपये में बेच दी, तो महिला उन पैसों के साथ अपने बॉयफ्रेंड के साथ फरार हो गई. इसके बाद, महिला ने घर लौटने से भी इनकार कर दिया. 

रिपोर्ट के मुताबिक, पीड़ित व्यक्ति ने सांकराइल पुलिस स्टेशन में शिकायत दर्ज कराई, जिसमें बताया कि उसकी पत्नी पिछले एक साल से उस पर किडनी बेचने का दबाव बना रही थी. उसने कहा था कि इससे उनकी आर्थिक स्थिति सुधरेगी और वे अपनी 12 साल की बेटी को अच्छे स्कूल में दाखिला दिला सकेंगे. अपनी पत्नी की बातों में आकर शख्स ने किडनी बेचने का फैसला किया. महिला ने 10 लाख रुपये में खरीदार से सौदा तय किया और उसके बाद ऑपरेशन कराया गया. 

Diarch GO

अलमारी से गायब थे पैसे

हालांकि, जब पति घर लौटा, तो उसकी पत्नी ने उसे आराम करने की सलाह दी. लेकिन कुछ दिन बाद, वह अचानक गायब हो गई. जब पति ने घर की तलाशी ली, तो पाया कि अलमारी से 10 लाख रुपये और अन्य पैसे गायब थे. परिवार और दोस्तों की मदद से उसने यह पता लगाया कि महिला कोलकाता के बैरकपुर इलाके में अपने प्रेमी के साथ रह रही थी. 

पति से तलाक और उत्पीड़न का मुकदमा दर्ज कराने की धमकी

यह भी सामने आया कि महिला पिछले एक साल से फेसबुक पर मिले एक व्यक्ति के साथ रिश्ते में थी. जब परिवार उस घर में पहुंचा, जहां महिला रह रही थी, तो उसने मिलने से इनकार कर दिया. उसके प्रेमी ने यह भी कहा कि महिला अपने पति से तलाक लेगी और ससुराल वालों पर शारीरिक और मानसिक उत्पीड़न का आरोप लगाएगी. 

NSIT
Nsmch

महिला ने मारी पलटी

महिला ने आरोपों को नकारते हुए कहा कि उसने अपने पति के घर से कोई पैसा नहीं लिया, बल्कि केवल अपनी जमा पूंजी लेकर आई है. पुलिस ने पति की शिकायत के आधार पर मामला दर्ज कर लिया है और अधिकारियों ने कहा है कि महिला और उसके प्रेमी से पूछताछ की जाएगी, ताकि पूरे मामले की सच्चाई का पता चल सके.

कुलदीप भारद्वाज की रिपोर्ट