LATEST NEWS

  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम, जनाक्रोश देखकर मौके से भागीं डीएम, जर्जर नाव की शिकायतों पर क्यों सोया रहा प्रशासन? सीओ पर ये आरोप भी
  • Vaishali Boat Accident:वैशाली नाव हादसे में एक ही परिवार के 7 बच्चों समेत 13 की मौत से कोहराम,

  • Bihar Weather
  • Bihar Weather: बिहार में मौसम का बदलने लगा मिजाज, दिन में धूप तो रात में बढ़ेगी ठंडक, इन

  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी  जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई सामने
  • Patna boat accident: राघोपुर नाव हादसा,तेजस्वी जाएंगे घटनास्थल, हादसे वाली नाव के सरकारी होने की बात आई

  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का ऐलान
  • Bihar news:वैशाली के राघोपुर में गंगा नदी में नाव पलटने से 13 बच्चों की दर्दनाक मौत, मुआवजे का

  • DMCH Darbhanga Liquor Party
  • मेडिकल कॉलेज में शर्मनाक करतूत: सर्जिकल वार्ड में 3 महिला और 1 पुरुष कर्मी का वीडियो वायरल, मचा

उत्तराखंड में बादल फटने से हुई तबाही में 28 पर्यटक लापता, आपदा में मरने वालों की संख्या हुई 6, भारी नुकसान

उत्तरकाशी में आई तबाही में जान-माल के बड़े स्तर पर हुए नुकसान के बीच 28 पर्यटकों का एक समूह लापता हो गया है। इस बीच 6 लोगों के अब तक मरने की खबर है.

cloudburst in Uttarakhand
cloudburst in Uttarakhand - फोटो : news4nation

Uttarakhand: उत्तराखंड में बुधवार को बादल फटने के बाद हुए भूस्खलन और अचानक आई बाढ़ के बाद केरल के 28 पर्यटकों का एक समूह लापता हो गया है।  एक रिपोर्ट  के अनुसार, यह समूह सुबह लगभग 8:30 बजे उत्तरकाशी से गंगोत्री के लिए रवाना हुआ था। उत्तराखंड के उत्तरकाशी जिले के धराली इलाके में मंगलवार को बादल फटने के बाद आई अचानक बाढ़ के बाद कई लोग लापता हो गए हैं। भारी बाढ़ ने गंगोत्री तीर्थस्थल के आसपास के घरों, होटलों और होमस्टे को बहा दिया।

लापता 28 लोगों में से 20 केरल के हैं जो  महाराष्ट्र में बसे हैं, जबकि अन्य आठ केरल के विभिन्न जिलों के हैं . उन लोगों के  गंगोत्री के लिए निकलने के बाद यह हादसा हुआ। भूस्खलन उसी रास्ते पर हुआ है, और रिश्तेदार अब उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं। उन्होंने कहा, "उनके जाने के बाद से हम उनसे संपर्क नहीं कर पा रहे हैं।"

Diarch GO

उत्तरकाशी आपदा में 6 लोगों की मौत

उत्तरकाशी में आपदा आने के बाद चलाए जा रहे रेस्क्यू ऑपरेशन में अभी तक 2 लोगों की लाश मिली है. इसके साथ ही आपदा में मरने वालों की संख्या 6 हो गई है. आपदा सचिव विनोद कुमार सुमन ने जानकारी देते हुए बताया कि 15 लोग अभी भी लापता हैं, जिनके रेस्क्यू के लिए सर्च अभियान चलाया जा रहा है. लापता लोगों ने सेना के 7-8 जवान हैं. 300 लोग रेस्क्यू के काम में लगे हुए हैं. 150 से ज्यादा लोगों को अबतक बचाया गया है.

NSIT
Nsmch

उत्तराखंड सांसदों से पीएम मोदी की मुलाकात

उत्तरकाशी में आई भीषण तबाही के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने उत्तराखंड के सांसदों से मुलाकात की. सांसद अनिल बलूनी ने मुलाकात की तस्वीर भी एक्स पर शेयर किया है.