LATEST NEWS

  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा
  • 1.04 लाख रुपये रिश्वत लेते BSEIDCL के कार्यपालक अभियंता रंगे हाथ गिरफ्तार, निगरानी की टीम ने दबोचा

  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण, दिए कई अहम निर्देश
  • कृषि मंत्री विजय कुमार सिन्हा ने 90 करोड़ की लागत से बने कृषि बाजार समिति का किया निरीक्षण,

  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी के कार्यों की जमकर की सराहना
  • Bihar News : अररिया जिला भाजपा कार्यालय में जिला स्तरीय कार्यशाला का हुआ आयोजन, कार्यकर्ताओं ने पीएम मोदी

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

'फिश फ्राई और मटन बिरयानी नहीं मिली' कहकर दूल्हे ने ऐन मौके पर तोड़ा निकाह फिर जो हुआ?

स्टेज सजा हुआ था. होने वाली दुल्हन अपने दूल्हे का बेसब्री से इंतजार कर रही थी. दूल्हा सगाई के लिए आया भी. मगर ऐन वक्त पर उसने निकाह तोड़ दिया कारण जानके कर सभी सन्न रह गए

'फिश फ्राई और मटन बिरयानी नहीं मिली' कहकर दूल्हे ने ऐन मौके
'फिश फ्राई और मटन बिरयानी नहीं मिली' कहकर दूल्हे ने ऐन मौके पर तोड़ा निकाह - फोटो : NEWS 4 NATION AI

N4N डेस्क: एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहाँ दूल्हे ने सगाई के मंच पर पहुँचकर सिर्फ़ इसलिए निकाह तोड़ दिया क्योंकि उसे और उसके परिवार को खाने में 'फिश फ्राई और मटन बिरयानी' नहीं परोसी गई थी।

खाने को लेकर विवाद, निकाह से इनकार

यह मामला पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिले हापुड़ के गोंदी सलाई गाँव का है, जहाँ 7 अक्टूबर को इकरा परवीन की शादी से पहले सगाई का समारोह चल रहा था। गढ़मुक्तेश्वर के अठसैनी गाँव से दूल्हा अपने परिवार और दोस्तों के साथ सगाई के लिए पहुँचा था।

Diarch GO

दुल्हन पक्ष का आरोप है कि लड़के पक्ष ने पहले ही दहेज में स्कॉर्पियो गाड़ी की मांग की थी, जिसे वे मान चुके थे। लेकिन, सगाई समारोह में खाने के मेन्यू को लेकर विवाद खड़ा हो गया। दूल्हे ने अचानक निकाह तोड़ने का ऐलान करते हुए कहा कि उसके घर वालों को फिश फ्राई और मटन बिरयानी क्यों नहीं खिलाई गई। इसके बाद उसने दुल्हन पक्ष से कहा, "दुल्हन को साथ नहीं ले जाऊंगा। इसे अपने पास ही रखो।"

पुलिस को बुलाना पड़ा

विवाद इतना बढ़ गया कि दुल्हन पक्ष को पुलिस बुलानी पड़ी। सूचना मिलने पर देहात थाना प्रभारी विजय गुप्ता मौके पर पहुँचे और दोनों पक्षों को समझाने का प्रयास किया।

NSIT
Nsmch

थाना प्रभारी ने बताया कि गढ़मुक्तेश्वर से लगभग 40 लोग सगाई के लिए आए थे, और खाने को लेकर दोनों पक्षों में विवाद हो गया।

दुल्हन पक्ष का आरोप,फिजूल का विवाद

दुल्हन पक्ष ने बताया कि उन्होंने लड़के पक्ष की एक-एक बात मानी थी, लेकिन सिर्फ़ खाने को लेकर उन्होंने बिना वजह विवाद खड़ा किया और शादी कैंसिल कर दी। उन्होंने पुलिस से शिकायत कर न्याय की गुहार लगाई है। पुलिस अब दोनों पक्षों की बात सुनकर आगे की कार्रवाई का फैसला करेगी।