LATEST NEWS

  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO एक्ट और स्पीडी ट्रायल का दिया आदेश
  • Bihar News : बक्सर के ‘मनचले’ शिक्षकों को भड़के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी, दोनों आरोपी शिक्षकों पर POCSO

  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल भेजने की अपील
  • जमुई डीएम ने शिक्षक बन बच्चों को पढ़ाया, मध्याह्न भोजन का लिया स्वाद; अभिभावकों से की नियमित स्कूल

  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को किया गिरफ्तार
  • Bihar News : मुजफ्फरपुर पुलिस की विशेष टीम ने की बड़ी कार्रवाई, सट्टाबाजी गिरोह के 12 शातिर को

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

Road Accident : सुबह सुबह भीषण सड़क हादसा, टक्कर के बाद पिकअप में लगी आग, 3 शख्स जिंदा जले

Road Accident :

सड़क हादसा
जिंदा जले 3 शख्स - फोटो : social media

Road Accident :  ठंड के मौसम में कोहरे के कारण सड़क दुर्घटना के मामलों में इजाफा देखने को मिल रहा है। हाल में मेरठ में भीषण सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई थी। वहीं एक बार दर्दनाक हादसा हुआ है। जहां पिकअप में आग लगने से 3 की जिंदा जलकर मौत हो गई है। मामला दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे का है। मामला आज यानी बुधवार सुबह की है। 

जिंदा जले 3 शख्स 

दरअसल, राजस्थान के अलवर जिले में दिल्ली–मुंबई एक्सप्रेसवे पर बुधवार तड़के एक भीषण सड़क हादसा हो गया। हादसे में पिकअप वाहन में सवार तीन लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई, जबकि गंभीर रूप से घायल चालक को इलाज के लिए जयपुर रेफर किया गया है। मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो सकी है।

Diarch GO

पिकअप में लगी आग

जानकारी के अनुसार, दिल्ली से जयपुर की ओर जा रही एक पिकअप गाड़ी रैणी थाना क्षेत्र में एक्सप्रेसवे के चैनल नंबर 131 पर किसी अन्य वाहन से टकरा गई। टक्कर के तुरंत बाद पिकअप में आग लग गई और देखते ही देखते वाहन धू-धू कर जलने लगा। मौके पर मौजूद लोगों ने गाड़ी में फंसे यात्रियों को बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन आग इतनी तेजी से फैली कि कोई भी सफल नहीं हो सका।

जांच में जुटी पुलिस

हादसे में पिकअप में सवार तीनों लोग वाहन के भीतर ही फंस गए और जिंदा जल गए। वहीं पिकअप चालक गंभीर रूप से झुलस गया, जिसे प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर रेफर कर दिया गया है। सूचना मिलने पर रैणी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया। पुलिस ने तीनों शवों को रैणी अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। फिलहाल मृतकों की पहचान और उनके गंतव्य की जानकारी जुटाने का प्रयास किया जा रहा है। पुलिस के अनुसार, टक्कर के बाद पिकअप का अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया था, जिससे उसमें सवार लोग बाहर नहीं निकल पाए। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है।

NSIT
Nsmch