LATEST NEWS

  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण और समीक्षा बैठक
  • Bihar News : गंगा के बढ़ते जलस्तर का मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने लिया जायजा, कल करेंगे हवाई सर्वेक्षण

  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू करेगी सरकार
  • कटिहार के 20 मॉडल स्कूलों में पढ़ाएंगे 20 अधिकारी, डीएम की इस पहल को पूरे बिहार में लागू

  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल
  • नवादा में अज्ञात वाहन की चपेट में आने से युवक की दर्दनाक मौत, दो गंभीर रूप से घायल

  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में शुरू हुई डिजिटल बिक्री
  • Bihar News : खाद की कालाबाजारी रोकने की कृषि विभाग ने की पहल, बिहार के 19 जिलों में

  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश
  • कस्तूरबा विद्यालय का डीडीसी ने किया निरीक्षण, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा के दिए निर्देश

राहुल गांधी ने पीएम और गृह मंत्री को बताया गद्दार ! जनता को बचत की नसीहत देकर मोदी के विदेश दौरा करने पर खूब बरसे

कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में जनता को कठिन हालात का सामना करना पड़ सकता है।

Rahul Gandhi called traitors
Rahul Gandhi called traitors- फोटो : news4nation

Rahul Gandhi :  राहुल गांधी ने बुधवार को उत्तर प्रदेश के रायबरेली और अमेठी दौरे के दौरान केंद्र सरकार और बीजेपी पर जमकर निशाना साधा। रायबरेली में आयोजित कार्यक्रम में राहुल गांधी ने आरएसएस और बीजेपी नेतृत्व को लेकर तीखी टिप्पणी करते हुए कहा कि लोगों को खुलकर कहना चाहिए कि देश को बेचने का काम किया गया है। उन्होंने इस दौरान पीएम और गृह मंत्री के लिए गद्दार जैसे शब्दों का भी प्रयोग किया।

 

कांग्रेस सांसद ने दावा किया कि देश आर्थिक संकट की ओर बढ़ रहा है और आने वाले समय में जनता को कठिन हालात का सामना करना पड़ सकता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीजनता को इस संकट से नहीं बचा पाएंगे। राहुल गांधी ने कोविड-19 महामारी और नोटबंदी का जिक्र करते हुए कहा कि भविष्य में भी सरकार को जनता के सामने सफाई देनी पड़ सकती है।

Diarch GO


इसके बाद अमेठी पहुंचे राहुल गांधी ने कार्यकर्ता सम्मेलन में भी केंद्र सरकार पर हमला बोला। उन्होंने इटली की प्रधानमंत्री जोर्जिया मेलोनी के साथ प्रधानमंत्री मोदी की मुलाकात का जिक्र करते हुए कहा कि देश में महंगाई और आर्थिक चुनौतियां बढ़ रही हैं, जबकि सरकार दूसरी चीजों में व्यस्त है। उन्होंने आरोप लगाया कि देश में कारोबार प्रभावित हो रहे हैं और आम लोगों पर आर्थिक दबाव बढ़ता जा रहा है।


राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर मंगलवार को रायबरेली पहुंचे थे। लोकसभा चुनाव 2024 के बाद यह उनका सातवां रायबरेली दौरा है। अमेठी में उन्होंने संजय गांधी अस्पताल जाकर मरीजों से मुलाकात भी की। राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी नेताओं ने पलटवार किया है। बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन ने कहा कि यह बयान उनकी अराजकतावादी सोच को दर्शाता है। उन्होंने राहुल गांधी को “भारतीय राजनीति का राहु” बताया।

NSIT
Nsmch


वहीं देवेंद्र फडनवीश  ने राहुल गांधी पर तंज कसते हुए कहा कि वह “रिजेक्टेड माल” हैं। केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने भी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि सत्ता नहीं मिलने की वजह से राहुल गांधी निराश हैं और उनका बयान देश का अपमान करने वाला है।